Breaking News
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।
धामी मंत्रिमंडल की बैठक में, पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा को, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
धामी मंत्रिमंडल की बैठक में, पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा को, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना, जिला प्रशासन की प्राथमिकता, डीएम आशीष चौहान।
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना, जिला प्रशासन की प्राथमिकता, डीएम आशीष चौहान।
सीएम धामी के प्रयासों से जल्दी पूरा होगा, मोदीपुरम से लक्ष्मण झूला तक नमो भारत ट्रेन का सपना।
सीएम धामी के प्रयासों से जल्दी पूरा होगा, मोदीपुरम से लक्ष्मण झूला तक नमो भारत ट्रेन का सपना।
विकसित उत्तराखंड के निर्माण में, सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण, मुख्यमंत्री धामी।
विकसित उत्तराखंड के निर्माण में, सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण, मुख्यमंत्री धामी।
उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 23 प्रतिशत डिजिटाईज, अल्मोड़ा,पौड़ी, पिथौरागढ़ सबसे आगे।
उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 23 प्रतिशत डिजिटाईज, अल्मोड़ा,पौड़ी, पिथौरागढ़ सबसे आगे।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, गोरखा कल्याण परिषद कार्यालय का किया उद्घाटन।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, गोरखा कल्याण परिषद कार्यालय का किया उद्घाटन।
नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु, उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।
नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु, उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।

स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर रील बनाइए इनाम जीतिए, रेखा आर्या।

स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर रील बनाइए इनाम जीतिए, रेखा आर्या।

युवा दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे विजेता प्रतिभागी, 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर होगा आयोजन।

देहरादून :- स्वामी विवेकानंद के विचार, जीवन दर्शन और धार्मिक-सामाजिक मूल्यों पर बेहतरीन रील बनाकर आप भी नगद इनाम राशि जीत सकते हैं। विजेता प्रतिभागियों को 12 जनवरी को युवा दिवस के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। 

बुधवार को प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 12 जनवरी को आयोजित होने वाले युवा दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन से प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए इस साल यह नई पहल की गई है।

विभाग द्वारा जारी किए गए लिंक पर युवा स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनकी विचारधारा पर आधारित 60 से 90 सेकंड की रील अपलोड करेंगे, एक कमेटी इनमें से सर्वश्रेष्ठ तीन प्रविष्टियों को चयनित करेगी। पहले तीन विजेताओं को 11000, 7000 और ₹5000 के पुरस्कार दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष तक के युवा हिस्सा ले सकेंगे।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि युवा दिवस समारोह में प्रदेश के तीन युवा मंगल दल और तीन महिला मंगल दलों को 1 लाख, 50 हजार और ₹25 हजार की इनाम राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही नेशनल यूथ अवार्ड जीतने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि युवा दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश की संस्कृति के विभिन्न रंग भी देखने को मिलेंगे।

बैठक में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशक डा. आशीष चौहान, उपनिदेशक शक्ति सिंह अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

*आवेदन की पूरी प्रक्रिया*

स्वामी विवेकानंद पर 30-60 सेकंड की इंस्टाग्राम रील बनाएं, जिसमें उनके 2026 के विचारों का आधुनिक भारत के संदर्भ में फोकस हो।

:- रील को इंस्टाग्राम पर पब्लिक करें।

:- रील में हैशटैग लगाएं #NationalYouthDay2026

:- अंत में रील को स्टोरी में अपलोड करें और उसी हैशटैग व टैग के साथ शेयर करें।

:- रील को अपलोड करने के साथ इन हैंडल्स पर टैग अवश्य करें : @rekhaaryaoffice @officialukprd @uksportsdept

:- आवेदन 9 जनवरी तक किया जा सकता है, विजेताओं की घोषणा 10 जनवरी 2026 को की जाएगी।

:- रील पब्लिक होनी चाहिए ताकि जज आसानी से ट्रैक कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top