Breaking News
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में, डीएम आशीष चौहान ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में, डीएम आशीष चौहान ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।
धामी मंत्रिमंडल की बैठक में, पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा को, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
धामी मंत्रिमंडल की बैठक में, पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा को, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना, जिला प्रशासन की प्राथमिकता, डीएम आशीष चौहान।
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना, जिला प्रशासन की प्राथमिकता, डीएम आशीष चौहान।
सीएम धामी के प्रयासों से जल्दी पूरा होगा, मोदीपुरम से लक्ष्मण झूला तक नमो भारत ट्रेन का सपना।
सीएम धामी के प्रयासों से जल्दी पूरा होगा, मोदीपुरम से लक्ष्मण झूला तक नमो भारत ट्रेन का सपना।
विकसित उत्तराखंड के निर्माण में, सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण, मुख्यमंत्री धामी।
विकसित उत्तराखंड के निर्माण में, सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण, मुख्यमंत्री धामी।

सीबीआई की घोषणा के बाद, सभी राजनैतिक रस्साकसियों पर लगे विराम, खजान दास। 

सीबीआई की घोषणा के बाद, सभी राजनैतिक रस्साकसियों पर लगे विराम, खजान दास। 

देहरादून :-  भाजपा ने पीड़ित परिवार की मंशा अनुशार सीबीआई जांच की घोषणा के बाद सभी पक्षों से अनावश्यक विवाद से बचने का आग्रह किया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपुर विधायक भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के निर्णय के बाद भी जारी आशंकाओं के उन्मूलन के लिए ही नए सिरे से जांच की जा रही है, ऐसे में अब सभी तरह की व्यक्तिगत और राजनैतिक रस्साकसियां बंद होनी चाहिए। वहीं उन्होंने काशीपुर में किसान की आत्महत्या की घटना को दुखद बताते हुए, शीघ्र घटना पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई है। राज्य में जीरो टॉलरेंस की सरकार है, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा , बख्शा नहीं जाएगा।

मीडिया द्वारा अंकिता प्रकरण को लेकर बंद एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा सीबीआई जांच की घोषणा के बाद अब इस सब पर विराम लगना चाहिए। क्योंकि न्यायालय के निर्णय में दोषियों को आजीवन कारावास की सजा के बाद भी जिस तरह वायरल ऑडियो वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण था। आशंका और भ्रम का वातावरण राज्य में तैयार करने की कोशिश की गई, उसको देखते हुए ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित परिवार से बातचीत की थी। उनकी राय के आधार पर ही सरकार ने सीबीआई जांच की घोषणा की और जो लोग प्रदर्शन और विवाद खड़ा कर रहे थे उनकी मांग भी यही थी।

विधायक खजान दास ने आग्रह किया कि अब तक जो कुछ हुआ उसको पीछे छोड़ते हुए राज्य को अब इस दुखद प्रकरण पर आगे बढ़ना होगा। विपक्षी दलों समेत समाज के सभी पक्षों को पीड़ित परिवार की भावना अनुसार सीबीआई जांच प्रक्रिया का इंतजार करना चाहिए। ऐसे में अब सभी को पीड़ित परिवार और राज्यवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मुद्दे पर धरने, प्रदर्शन, नकारत्मक सोशल मीडिया गतिविधियां आदि से बचना चाहिए।

उन्होंने काशीपुर में एक किसान द्वारा आत्महत्या की घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है। कहा, इस दुर्भाग्यपूर्ण प्रकरण की जांच में जो भी दोषी होगा, उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित परिवार को भी चिकित्सीय या अन्य जिस भी तरह की मदद की जरूरत होगी, सरकार उपलब्ध कराएगी। उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी कि यह बेहद संवेदनशील और गंभीर घटना है। सभी पक्षों को इसमें राजनीति करने से बचना चाहिए। राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की सरकार कार्य कर रही है लिहाजा दोषी कोई भी पाया गया बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top