Breaking News
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस।
सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस से बचाव का दिया मंत्र।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस से बचाव का दिया मंत्र।
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित।
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश।

भाजपा को सीबीआई जांच पर पूर्ण भरोसा, नई एफआईआर पर विवाद सिर्फ बहाना, महेंद्र भट्ट।

भाजपा को सीबीआई जांच पर पूर्ण भरोसा, नई एफआईआर पर विवाद सिर्फ बहाना, महेंद्र भट्ट।

सीबीआई जांच परिवार की भावना अनुरूप निर्णय, सियासत के लिए नहीं ।

देहरादून :- भाजपा ने अंकिता प्रकरण में सीबीआई जांच प्रक्रिया पर पूरा भरोसा जताते हुए सभी शंकाओं के दूर होने की उम्मीद जताई है। 

प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि जो नई दर्ज एफआईआर को मुद्दा बना रहे हैं, वही सीबीआई पर भरोसा नहीं करते हैं और न ही दिवंगत बेटी को इंसाफ दिलाना चाहते थे। लिहाजा उन्हें भी स्पष्ट होना चाहिए कि जांच किसी सियासत के लिए नही बल्कि पीड़ित परिवार की इच्छा अनुसार की जा रही है। 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा सीबीआई जांच के निर्णय के बाद भी जारी कांग्रेस की असंवेदनशील राजनीति की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस दुखद प्रकरण के संज्ञान में आने के तुरंत बाद त्वरित कठोरतम जांच और ठोस न्यायिक पैरवी की गई। दिवंगत बेटी को इंसाफ दिलाने की कानूनी लड़ाई अंजाम पर पहुंची और सभी दोषियों को उम्र कैद की सजा हुई। फिर भी विपक्ष द्वारा, सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो वीडियो के आधार पर भ्रम और झूठ का माहौल खड़ा किया गया। राज्य में शंका और अफवाह की इस धुंध को छांटने के लिए ही मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार से बातचीत की। उनकी राय के आधार पर ही सभी किंतु परंतु का सच सामने लाने के लिए ही सीबीआई जांच की घोषणा की गई है।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जांच की घोषणा से कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को बड़ा झटका लगा है। तभी इसी मुद्दे पर दर्ज एक दूसरी एफआईआर को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा कर रही है। जबकि सभी जानते हैं कि अब तक का पूरा प्रकरण उच्च न्यायालय अपीलीय स्तर पर जारी है। ऐसे मे आगे के निर्णय में न्यायालय की भूमिका भी अहम रहने वाली है, लिहाजा अलग से दर्ज यह एफआईआर, प्रकरण में लिए जा रहे नामों और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों की सीबीआई जांच में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं को इस सबसे कोई मतलब नहीं है। क्योंकि दिवंगत बेटी की आत्मा को इंसाफ मिले, पीड़ित परिवार को संतुष्टि हो और जनविश्वास कायम रहे, यह सब विपक्ष की राजनीति को सुहाता नहीं है। अन्यथा जो पार्टी सीबीआई की धुर विरोधी हो वो उसी से जांच की मांग करे, पहले ही हजम नहीं हो रहा था।

महेंद्र भट्ट ने जोर देते हुए कहा कि प्रकरण में सीबीआई जांच किसी सियासत के दबाव में नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार की भावना के अनुसार की जा रही है। प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री धामी और भाजपा पर पूरा भरोसा है, लिहाजा इस पूरे मुद्दे पर वह हमेशा की तरह हमारे साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top