Breaking News
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।

मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।

वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।

क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

लोहड़ी पर्व समाज को जोड़ने और नई ऊर्जा देने वाला उत्सव, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :-  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के राजपुर रोड स्थित पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित लोहड़ी पर्व कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को लोहड़ी पर्व की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लोहड़ी नई फसल के आगमन का प्रतीक पर्व है, जो विशेष रूप से किसानों के लिए उल्लास और उत्साह का अवसर होता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में नई ऊर्जा का संचार करता है और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमें समाज से जुड़ने और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का अवसर प्रदान करते हैं।

कैबिनेट मंत्री ने पंजाबी समाज को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को भी लोहड़ी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने भी सभी को लोहड़ी पर्व की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, पंजाबी बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हरीश जौहर, सचिव उपासना वर्मा, शशि कपूर, शारदा, समीर डोभाल सहित सोसाइटी के पदाधिकारी, समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top