Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

मंत्री रेखा आर्या के अपमान पर भड़के भाजपा कार्यकर्ता, कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ, मुकदमा दर्ज करने की मांग।

मंत्री रेखा आर्या के अपमान पर भड़के भाजपा कार्यकर्ता, कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ, मुकदमा दर्ज करने की मांग।

देहरादून :- उत्तराखंड सरकार की लोकप्रिय मंत्री श्रीमती रेखा आर्या के खिलाफ उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर BJP कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून को शिकायत सौंपी हैं। शिकायत में गोदियाल के खिलाफ कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि 4 और 6 जनवरी 2026 को गणेश गोदियाल ने फेसबुक और सार्वजनिक मंचों पर मंत्री रेखा आर्या के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की।

इसे लोकप्रिय दलित महिला मंत्री की छवि खराब करने का सोची-समझी साजिश करार देते हुए इसे महिला और दलित विरोधी बयान बताया गया है। शिकायत में कहा गया है कि इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी निंदनीय और असहनीय है, जो पूरे प्रदेश में दलितों, महिलाओं और आम जनमानस में रोष पैदा कर रही है। अन्य राज्यों में भी इसकी घोर निंदा हो रही है।

शिकायत में ऑडियो, वीडियो पेन ड्राइव और फेसबुक पोस्ट के स्क्रीनशॉट संलग्न किए गए हैं। यह 12 जनवरी 2026 को SSP देहरादून को सौंपी गई, जिसकी प्रति थाना कैंट के प्रभारी निरीक्षक को भी भेजी गई है। शिकायत पर हस्ताक्षर करने वालों में गजराज सिंह भाकुनी, भुवन जोशी, दीपक आर्या, भूपाल सिंह मेहरा, तुषार गर्ग, वदना आर्या और मीनाक्षी आर्या शामिल हैं।

BJP कार्यकर्ताओं ने गोदियाल के बयान को उनकी महिला-दलित विरोधी मानसिकता का परिचय बताते हुए SSP से तत्काल मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की अपील की है।

इसके साथ ही गणेश गोदियाल के खिलाफ विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में मंत्री रेखा आर्य के समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर कांग्रेस व गणेश गोदियाल का पुतला फूंक कर गोदियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है, साथ ही कहा कि विकास की सोच रखने वाली बीजेपी की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या प्रदेश में लोकप्रिय और जनप्रिय होती जा रही हैं, जिससे कांग्रेस को यह समझ नहीं आ रहा कि वह क्या करें और कांग्रेस के नेता अनाप-शनाप बाते व अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं I साथ ही कहा कि कांग्रेस के पास विकास की कोई सोच नहीं है कांग्रेस ने सिर्फ देश को लूटा है और यह अभद्र टिप्पणी इनकी सोच का परिचायक हैI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top