Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिऐशन द्वारा आयोजित धन्यवाद एवं सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिऐशन द्वारा आयोजित धन्यवाद एवं सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :-  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को नयागांव विजयपुर हाथीबड़कला स्थित मल्टीपर्पज हॉल में ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित धन्यवाद एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने बैरिस्टर अरि बहादुर गुरुंग की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिएशन समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। यह संस्था न केवल गोरखा समाज बल्कि समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के कार्यक्रमों में वह मंत्री के रूप में नहीं बल्कि एक सैनिक के रूप में आते हैं और ऐसे आयोजनों में आकर उन्हें अपने परिवार के बीच होने का अहसास होता है।

इस दौरान संस्था की मांग पर मंत्री गणेश जोशी ने एक जनरेटर उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में ऑल इंडिया गोरखा एक्ससर्विसेस वैलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण हेतु किए जा रहे विकास कार्यों के लिए मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर एसोसियेशन के अध्यक्ष कर्नल (सेनि) आरएस क्षेत्री, महासचिव कैप्टन (सेनि) दिनेश प्रधान, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, कर्नल डीके प्रधान, खेम बहादुर थापा, पदम सिंह थापा, एके मुखिया, टीडी भूटिया, सृष्टि प्रधान, कर्नल राम सिंह उपाध्याय, सुखदेव गुरुंग, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, निर्मला थापा, लीला शर्मा, किरण, भावना चौधरी, समीर डोभाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top