Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, युवा चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग कर युवाओं से किया संवाद, नव मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, युवा चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग कर युवाओं से किया संवाद, नव मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित।

देहरादून:- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून स्थित सालावाला में भाजयुमो द्वारा आयोजित युवा चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने युवा चौपाल के माध्यम से नव मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया और भाजपा के सुशासन और विकास कार्यों के बारे में युवाओं से संवाद किया। कैबिनेट मंत्री जोशी ने नव मतदाताओं से संवाद स्थापित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री जोशी ने न्यू कैंट रोड़ हाथीबड़कला में जनसंपर्क भी किया और टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान की अपील भी की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी नव मतदाताओं से अपील की कि अपने मत का प्रयोग अवश्य करें और सबको मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी करें। साथ ही कहा कि लोकतंत्र में वोट का सबसे अधिक महत्व होता है। मतदाता ही देश के भाग्य विधाता हैं। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की सबसे अहम भूमिका होगी। इस दौरान भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के यूथ विंग के सचिव हर्ष सोनकर के नेतृत्व में अपने कई युवा साथियों के साथ भाजपा ज्वाइन की।

इन लोगों ने की भाजपा की सदस्यता- अनिकेत सोनकर, राहुल सोनकर, भूपेंद्र, राहुल कुमार, पारस सोनकर, अमर आदि।

इस अवसर पर विधानसभा चुनाव प्रभारी कमली भट्ट, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, पार्षद भूपेंद्र कठेत,युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय गुप्ता, रमेश प्रधान, अमन सोनकर, अमित कुमार, दिनेश सोनकर, हर्ष सोनकर, शक्ति केंद्र संयोजक रवि सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top