Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजस्थान सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, बुधवार को हल्द्वानी में करेंगे चुनावी जनसभा को संबोधित, नवीन जोशी।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजस्थान सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, बुधवार को हल्द्वानी में करेंगे चुनावी जनसभा को संबोधित, नवीन जोशी।

देहरादून:- उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं लोकसभा चुनाव वार रूम चेयरमैन नवीन जोशी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजस्थान सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कल दिनांक 17 अप्रैल 2024 को दोपहर 02ः00 बजे हल्द्वानी के रामलीला मैदान में पार्टी प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। चुनावी सभा में पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी जिला एवं महानगर अध्यक्षगणों सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता व आम जनता प्रतिभाग करेगी।

वार रूम चेयरमैन नवीन जोशी ने कहा कि जिस प्रकार आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश व प्रदेश की जनता को अपने झूठे वादे व धार्मिक भावनाओं में उलझाया जा रहा है तथा विपक्षी दल के लोगों को धनबल व बाहुबल तथा केन्द्रीय ऐजेंसियों का डर दिखा कर अपने पाले में लाया जा रहा है वह भविष्य की राजनीति के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर चुनाव लड रही है वहीं भाजपा केवल जनता की धार्मिक भावनाओं के मुद्दे पर चुनाव मे है। उत्तराखण्ड राज्य के परिपेक्ष में अंकिता भण्डारी हत्याकांड, अग्निवीर योजना, किसानो का उत्पीड़न, बेरोजगारी व पलायन की समस्या जैसे ज्वलंत मुद्दे हैं परन्तु भाजपा इन मुद्दों के सवालों से बचती नजर आ रही है।

नवीन जोशी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने अपने पिछले 10 साल के कार्यकाल में केवल अपने व्यापारिक मित्रों का हित साधन करने के अलावा जनहित में एक भी काम नहीं किया जिसे वे चुनाव में गिना सकें इसीलिए जनता को धर्म की राजनीति में उलझाना चाहते हैं परन्तु जनता अब समझ चुकी है तथा दो बार धोखा खा चुकी है अब नहीं खायेगी तथा आने वाली 19 तारीख को कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान करेगी। उन्होंने नैनीताल लोकसभा क्षेत्र की जनता से अपील की है कि बडी संख्या में सचिन पायलट जी की जनसभा में पहुंचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top