Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

यूसीसी का सरल, सुगम और प्रभावी क्रियान्वयन जिला प्रशासन की प्राथमिकता।

यूसीसी का सरल, सुगम और प्रभावी क्रियान्वयन जिला प्रशासन की प्राथमिकता।

अधिवक्ताओं; रजिस्ट्रीयांए; जन सेवा केंद्रों; आमजन के सुझाव का संयोजन कर विस्तृत रिपोर्ट शासन स्तर पर की जाएगी प्रेषित।

देहरादून :- जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार ककलेक्ट्रेटें  उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के प्रभावी परिपालन को लेकर अधिवक्ताओं के साथ एक सकारात्मक एवं व्यावहारिक चर्चा आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य समान नागरिक संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाना रहा।

बैठक के दौरान जनपद के विभिन्न न्यायालयों से जुड़े अधिवक्ताओं ने उत्तराखंड समान नागरिक संहिता के परिपालन के सम्बन्ध में अधिवक्ताओं ने अपने सुझाव और अनुभव साझा किए। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिवक्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता एक महत्वपूर्ण सुधारात्मक कदम है, जिसका उद्देश्य समाज में समानता और पारदर्शिता को बढ़ावा देना है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिवक्ताओं, जनमानस द्वारा दिए गए सुझावों का संयोजन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए तथा शासन स्तर पर आवश्यक सुझाव प्रेषित किए जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा समय-समय पर अधिवक्ताओं एवं अन्य हितधारकों के साथ इस प्रकार की बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि समान नागरिक संहिता का सरल, सुगम और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक के अंत में अधिवक्ताओं ने प्रशासन द्वारा संवाद की इस पहल का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके सुझावों पर अमल होने से उत्तराखंड समान नागरिक संहिता का लाभ आमजन को सुचारू रूप से प्राप्त हो सकेगा।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंसीधर तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अध्यक्ष बार एसोसिएशन मनमोहन कंडवाल, समिति के सदस्य प्रेमचन्द्रशर्मा, आरएस राघव, धर्मवीर सिंह नेगी, संजय बिष्ट, उपाध्यक्ष विनोद सागर, कपिल अरोड़ा सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, नगर मजिस्टेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top