Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

लोकसभा चुनाव पूरी तरह अंकिता हत्याकांड, अग्निवीर और उत्तराखंड की अस्मिता के सवाल पर केंद्रित हो गया, राजीव महर्षि

लोकसभा चुनाव पूरी तरह अंकिता हत्याकांड, अग्निवीर और उत्तराखंड की अस्मिता के सवाल पर केंद्रित हो गया, राजीव महर्षि

देहरादून:-उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज कहा कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार अब पूरी तरह अंकिता हत्याकांड, अग्निवीर और उत्तराखंड की अस्मिता के सवाल पर केंद्रित हो गया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता का रुझान साफ बता रहा है कि अब वह केंद्र और भाजपा की जनविरोधी सरकारों को बर्दाश्त करने के लिए कतई तैयार नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की बहरी सरकार को अंकिता भंडारी की लाचार मां की चीख सुनाई नहीं देती, उसी तरह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का ढोंग करने वाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार भी सब कुछ देखते समझते भी मौन साधे हुए है, ऐसे में लोग कैसे उसे बर्दाश्त कर सकते हैं।

महर्षि ने कहा कि सेना उत्तराखंड के युवाओं की पहली पसंद है। यह उनके लिए सिर्फ रोजगार नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव दर्शाता है लेकिन मोदी सरकार ने जिस तरह से अग्निवीर योजना लाकर उनके सपनों को कुचला है, उससे अब उत्तराखंड से सेना में अग्निवीर सिपाही के हवलदार – सूबेदार के रूप में देश की सेवा कर अपने परिवार का गौरव बढ़ाने की बात सपना बन कर रह गई है। अब प्रदेश का कोई सैनिक हवलदार या सूबेदार नहीं बनेगा। मोदी सरकार ने उनके लिए सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। इससे नौजवानों के हृदय में भारी क्रोध है और उसकी अभिव्यक्ति 19 अप्रैल को कांग्रेस के पक्ष में मतदान के रूप में होगी। एकमात्र कांग्रेस पार्टी ने ही सत्ता में आने पर अग्निपथ योजना को खत्म कर सेना के पुराने ढांचे को बहाल करने का वादा किया और लोगों ने कांग्रेस के वादे पर भरोसा कर उसे प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटें जिताने का मन बना लिया है।

राजीव महर्षि ने कहा कि उत्तराखंड के संसाधनों को अपने अमीर मित्रों को देने का भाजपा सरकार ने पाप किया है। यहां के युवाओं के हिस्से के रोजगार के अवसरों पर डाका डाला गया है। भर्ती परीक्षाओं में घपले घोटाले कर भाजपा ने हाकम सिंह जैसे रोजगार के सौदागर पैदा किए हैं। यह प्रदेश की अस्मिता की लूट है। इलेक्ट्रोरल बॉन्ड की रिश्वत से भाजपा ने काली कमाई का सम्राज्य बनाया है। जिस सिलक्यारा टनल ने उत्तराखंड को जख्म दिया उस कंपनी से भाजपा ने मोटा चंदा वसूला है। यह तथ्य बच्चा बच्चा जानता है।

उन्होंने कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने वाली भाजपा वहां विधानसभा का सत्र करवाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई है। जबकि अब वहां सारे संसाधन जुटा लिए गए हैं, इसके विपरीत कांग्रेस सरकार ने वहां टेंट में सत्र संचालित किया था। प्रदेश के लोग देख रहे हैं कि भाजपा केवल झूठे वादे कर जनता को भ्रमित करना जानती है, लेकिन अब लोग उसकी असलियत समझ चुके हैं और 19 अप्रैल को उसे सबक सिखाने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top