Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

सेवा सप्ताह के अंतर्गत कंबल वितरण कार्यक्रम में, ग्रामीणों ने जताया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार।

सेवा सप्ताह के अंतर्गत कंबल वितरण कार्यक्रम में, ग्रामीणों ने जताया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार।

देहरादून/मसूरी :-  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) के अवसर पर जनसेवा की भावना को समर्पित करते हुए “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत आज सुवाखोली में जरूरतमंद, असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर उन्हें शीतलहर एवं ठंड से राहत प्रदान की गई। 

इस अवसर पर मीरा सकलानी ने कहा कि जन्मदिवस जैसे व्यक्तिगत अवसर को समाजसेवा के माध्यम से मनाना ही सच्ची जनसेवा है। सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना हमारा संकल्प है और इसी संकल्प के साथ मसूरी विधायक और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कार्य करते हैं। सभी के सुख दुःख में सम्मिलित होते हैं।

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, गुड़मोहन राणा, रणवीर कंडारी, गौरी थपलियाल, अनिता जवाड़ी, अरविन्द राणा, प्रेम कोहली, सुरेश, नरेन्द्र जवाड़ी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top