Breaking News
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री ने ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लगभग 8 लाख स्कूली बच्चों को किया संबोधित।
मुख्यमंत्री ने ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लगभग 8 लाख स्कूली बच्चों को किया संबोधित।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की पकड़ बरकरार

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की पकड़ बरकरार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।अली अब्बास जफर की इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी अपनी उम्दा अदाकारी का तडक़ा लगाया है। फिल्म ने टिकट खिडक़ी पर शानदार शुरुआत की थी और सोमवार को कामकाज वाला दिन होने के बावजूद फिल्म की पकड़ बरकरार रही।आइए जानते हैं बड़े मियां छोटे मियां ने पांचवें दिन कितने करोड़ रुपये कमाए।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, बड़े मियां छोटे मियां ने रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 43.30 करोड़ रुपये हो गया है।बड़े मियां छोटे मियां ने 15.65 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी।दूसरे दिन इस फिल्म 7.60 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 8.50 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन यह 9.05 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही।

बड़े मियां छोटे मियां में सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर जैसी अभिनेत्रियों ने भी अहम भूमिका निभाई है। रोनित बोस रॉय भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं।जैकी भगनानी, वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख और हिमांशु किशन मेहरा ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है।नेटफ्लिक्स ने बड़े मियां छोटे मियां के ओटीटी राइट्स खरीद लिए हैं।इस फिल्म का प्रीमियर जून की शुरुआत तक हो सकता है। फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top