Breaking News
संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने, राष्ट्रीय युवा संसद में देश के 21 राज्यों से आए युवाओं को संबोधित कर कहा, विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका।
संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने, राष्ट्रीय युवा संसद में देश के 21 राज्यों से आए युवाओं को संबोधित कर कहा, विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई, शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई, शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, 26 जून को रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान‘ तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, 26 जून को रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान‘ तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, डॉ. आर. राजेश कुमार।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, डॉ. आर. राजेश कुमार।
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में, डीएम आशीष चौहान ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में, डीएम आशीष चौहान ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 5304 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 5304 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ।

दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के पूजनीय श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस (प्रकटोत्सव 10 फरवरी) के उपलक्ष्य में कैंप में मिली निःशुल्क सुविधाएं।

दो हज़ार से अधिक मरीजों ने करवाई निःशुल्क एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड व लैब जाॅचें।

गरीब मरीजों के लिए की गई इस पुनीत पहल के पर मरीजों ने जताया श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन का आभार।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी।

देहरादून :- दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दीनशीन एवं पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस (प्रकटोत्सव 10 फरवरी) के पावन अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर हजारों जरूरतमंदों के लिए आशा की किरण बनकर सामने आया। इस सेवा दिवस पर कुल 5304 मरीजों ने सामान्य एवं सुपरस्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवाओं का निःशुल्क लाभ उठाया। शिविर में उत्तराखण्ड सहित सहारनपुर, बिजनौर, धामपुर, पोंटा साहिब जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में गरीब व असहाय मरीज पहुंचे। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ने गरीबों के लिए संजीवनी का काम किया। 

मंगलवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल परिसर में आयोजित शिविर के अंतर्गत एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और सभी प्रकार की लैब जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। विशेष बात यह रही कि दो हजार से अधिक मरीजों ने महंगी जांच सुविधाओं का लाभ बिना किसी शुल्क के प्राप्त किया, जो आमतौर पर गरीब परिवारों की पहुंच से बाहर होती हैं। चिकित्सकों से परामर्श के पश्चात मरीजों को तीन दिनों की दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ी राहत मिली। इस शिविर में आए मरीजों को जनरल चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ सभी सुपरस्पेशलिटी सेवाएं भी पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध करवाईं गईं। यह उत्तराखण्ड में इस प्रकार का पहला ऐसा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर हुआ जिसमें एमआरआई, सीटी स्कैन, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी जैसे महंगी जाॅंचें और प्रोसीजर भी पूर्णंतः निःशुल्क किए गए। 

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10 फरवरी को सेवा दिवस के रूप में श्रद्धा, सेवा और समर्पण भाव से मनाया गया। सुबह 8 बजे से पंजीकरण शुरू हुआ और 9 बजे से ही भारी संख्या में अस्पताल पहुंचने शुरू हो गए थे। शिविर दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पूरी निष्ठा के साथ मरीजों का परीक्षण और उपचार किया।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का स्पष्ट संकल्प है कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक भी उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं बिना भेदभाव के पहुंचें। यही संकल्प इस विशाल निःशुल्क शिविर में साकार होता नजर आया। शिविर में पंजीकृत मरीजों के ऑपरेशन और अन्य चिकित्सकीय प्रक्रियाएं भी पूर्णतः निःशुल्क संपन्न कराई गईं।

शिविर में उपचार पाकर लौटे मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुनीत पहल उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा आयोजित यह सेवा दिवस केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व की जीवंत मिसाल है। यह आयोजन यह संदेश देता है कि जब चिकित्सा सेवा को व्यवसाय नहीं बल्कि सेवा भाव से जोड़ा जाए, तो समाज के सबसे कमजोर वर्ग का जीवन भी स्वस्थ और सम्मानजनक बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top