Breaking News
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।

उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, SSC परीक्षा में नकल कराने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़।

उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, SSC परीक्षा में नकल कराने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़।

देहरादून :- उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत सरकार द्वारा आयोजित SSC (कर्मचारी चयन आयोग) मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा-2025 में आधुनिक तकनीक के माध्यम से नकल कराने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

एसटीएफ को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि देहरादून स्थित परीक्षा केंद्र में तकनीकी माध्यम से अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल कराने की अवैध गतिविधि संचालित की जा रही है। सूचना के आधार पर उत्तराखण्ड एसटीएफ एवं उत्तरप्रदेश एसटीएफ की संयुक्त टीम ने देहरादून स्थित महादेव डिजिटल जोन, एम.के.पी. इंटर कॉलेज में दबिश दी। दबिश के दौरान परीक्षा लैब के समीप बने यूपीएस कक्ष में 24×24 इंच का एक अंडरग्राउंड चैंबर (गड्ढा) बनाया गया था, जिसमें दो लैपटॉप एवं राउटर स्वचालित अवस्था में संचालित पाए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इन उपकरणों के माध्यम से परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों को बाहरी स्रोत से हल कर अभ्यर्थियों तक पहुंचाया जा रहा था।

एसटीएफ टीम ने तकनीकी एवं फॉरेंसिक उपकरणों की सहायता से पूरे सिस्टम को कब्जे में लेकर सील कर दिया। इस अवैध गतिविधि में संलिप्त दो आरोपियों—

नीतिश कुमार पुत्र चन्द्रभान गौड़, निवासी भाटपार रानी, देवरिया (उ.प्र.), हाल निवासी नागलोई, दिल्ली

भास्कर नैथानी पुत्र दिनेश चन्द्र नैथानी, निवासी नथुवावाला, देहरादून को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी का विवरण:

02 डेल लैपटॉप

01 ज़ेब्रॉनिक्स ईथरनेट कनेक्टर अडैप्टर (USB टू Ethernet केबल)

02 Ethernet केबल CAT-06 (USB कनेक्टर सहित)

01 डिगीसोल राउटर (चार्जर सहित)

PNT केबल कनेक्टिंग बॉक्स

04 मोबाइल फोन

एसटीएफ द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

उत्तराखण्ड एसटीएफ ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने हेतु ऐसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top