Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल की, पहली बैठक में सख्त तेवर लापरवाही बर्दाश्त नहीं।

एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र डोबाल की, पहली बैठक में सख्त तेवर लापरवाही बर्दाश्त नहीं।

एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना/शाखा प्रभारियों के साथ की गोष्ठी।

ड्यूटी के दौरान अपना शतप्रतिशत प्रयास करते हुए पूर्ण कार्यक्षमता के साथ अपने कार्यो का संपादन करने के दिये निर्देश।

सम्पूर्ण जनपद में दिन-रात प्रभावी चैकिंग सुनिश्चित करने तथा भीड-भाड वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाने के दिये निर्देश।

नगर व देहात क्षेत्रों में संयुक्त टीमें गठित कर नियमित रूप से व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाने हेतु किया निर्देशित।

आम जन से अपने व्यवहार को मर्यादित/संयमित रखने तथा व्यवहार सम्बन्धी किसी भी शिकायत पर कार्यवाही के लिये तैयार रहने की दी हिदायत।

यातायात सुधार की दिशा में थाना/यातायात पुलिस को आपसी समन्वय के साथ संयुक्त रूप से ठोस प्रयास करने के दिये निर्देश।

र्दुव्यवहार अथवा कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरतने वाले कर्मियों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की दी चेतावनी।

देहरादून :- जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियो/थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी की गई। 

गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में दिन व रात्रि के समय नियमित रूप से प्रभावी चैकिंग अभियान चलाते हुए भीड-भाड वाले स्थानों तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाने, ड्यूटी के दौरान पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा तथा और अधिक कार्यक्षमता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिये गये। साथ ही कर्तव्य पालन के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

इस दौरान सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किल में स्थित थानों की संयुक्त पुलिस टीमें  गठित कर थाना क्षेत्रों में रह रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु नियमित रूप से व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाने तथा इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों निर्देशित किया गया गया कि वे अपने अधीनस्थ नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील रहने तथा आम जन के प्रति अपना व्यवहार संयमित/मर्यादित रखने की स्पष्ट हिदायत दें। आमजन से र्दुव्यवहार सम्बन्धित किसी भी शिकायत को नजरअंदाज नहीं किया जायेगा तथा सम्बन्धित पुलिसकर्मी के विरूद्ध आवश्यक विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

जनपद की यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा यातायात व्यवस्था में प्रभावी सुधार हेतु थाना/यातायात पुलिस को आपसी समन्वय के साथ संयुक्त रूप से प्रयास करते हुए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top