Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

22 अप्रैल को खुलेंगे ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग, श्री केदारनाथ धाम के कपाट। 

22 अप्रैल को खुलेंगे ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग, श्री केदारनाथ धाम के कपाट। 

केदारनाथ से शुरू होगी चारधाम यात्रा, बद्रीनाथ–गंगोत्री–यमुनोत्री की तिथियां भी तय।

शिवरात्रि के अवसर पर आज शीतकालीन गद्दी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में कपाट खुलने की तिथि तय।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने देश विदेश के तीर्थयात्रियों को दी शुभकामनाएं। 

देहरादून/रूद्रप्रयाग, उखीमठ :- द्वादश ज्योतिर्लिंगों में अग्रणी केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि महाशिवरात्रि पर्व पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंचांग गणना के अनुसार घोषित की गई। मंदिर समिति के अनुसार भगवान केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे वृश्चिक लग्न में वेद ऋचाओं और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकालीन दर्शन के लिए खोले जाएंगे।

18 अप्रैल को केदारपुरी के क्षेत्ररक्षक भैरवनाथ की विशेष पूजा संपन्न होगी। इसके बाद 19 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर से कैलाश के लिए प्रस्थान करेगी। डोली का पहला रात्रि प्रवास फाटा में होगा और विभिन्न यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देती हुई 21 अप्रैल को केदारनाथ धाम पहुंचेगी।

बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे

चारधाम यात्रा के दूसरे प्रमुख धाम बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 6:15 बजे खोले जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी और चारधाम यात्रा अपने पूर्ण स्वरूप में शुरू होगी।

अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम

परंपरा के अनुसार गंगोत्री मंदिर और यमुनोत्री मंदिर के कपाट हर वर्ष अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर खोले जाते हैं। इस वर्ष अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को पड़ रही है, इसलिए इसी दिन कपाट खुलने की परंपरा है। हालांकि दोनों धामों के कपाट खुलने का सटीक मुहूर्त मंदिर समिति द्वारा अलग से घोषित किया जाएगा।

चारधाम यात्रा 2026 – मुख्य तिथियां (एक नजर में)

18 अप्रैल — भैरवनाथ पूजा

19 अप्रैल — केदारनाथ उत्सव डोली प्रस्थान

19 अप्रैल — अक्षय तृतीया (गंगोत्री–यमुनोत्री कपाट खुलना)

21 अप्रैल — डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी

22 अप्रैल (सुबह 8 बजे) — केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे

23 अप्रैल (सुबह 6:15 बजे) — बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top