Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

दून के रेंजर ग्राउंड में 21 फरवरी से 01 मार्च तक, ‘‘दिव्य कला मेला’’ का होगा भव्य आयोजन।

दून के रेंजर ग्राउंड में 21 फरवरी से 01 मार्च तक, ‘‘दिव्य कला मेला’’ का होगा भव्य आयोजन।

दिव्य कला मेला में अंतरराज्यीय प्रतिभा, दिव्यांग कलाकारों की अनोखी प्रदर्शनी।

सृजन और उत्साह का संगमः मेले में दिव्यांग कलाकारों का सांस्कृतिक प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र।

दून के स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी सजाएंगे मेले की रंगीन झलक।

देहरादून :- राजधानी देहरादून में भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल हैंडीकैप्ड फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तत्वाधान में दिव्य कला मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 21 फरवरी, 2026 से शुरू होकर 1 मार्च, 2026 तक रेंजर ग्राउंड, देहरादून में आयोजित होगा।प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले इस मेले का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सीधे बाजार और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। इस अवसर पर 13 जनपदों के दिव्यांगजन भाग लेंगे और वे अपने उत्पादों और कौशल का प्रदर्शन विभिन्न स्टालों के माध्यम से करेंगे। इसके अलावा, अन्य राज्यों से आने वाले दिव्यांग कलाकार और कारीगर भी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री करेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी, अभिनव शाह ने बताया कि मेले में केवल उत्पादों की प्रदर्शनी ही नहीं होगी, बल्कि दिव्यांगजनों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मेले में देहरादून के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे, जिससे उन्हें दिव्यांगजनों द्वारा बनाए गए उत्पादों और उनके कौशल का प्रत्यक्ष अनुभव लेने का अवसर मिलेगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह मेला समाज में दिव्यांगजनों की क्षमताओं और योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण कार्य करेगा। इसके माध्यम से न केवल रोजगार और आर्थिक अवसर प्रदान होंगे, बल्कि समाज में समावेशिता और समान अवसरों के प्रति भी संवेदनशीलता बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top