Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने, कार्बेट टाइगर रिजर्व के धनगढ़ी गेट पर सौविनियर सेंटर का किया उद्घाटन।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने, कार्बेट टाइगर रिजर्व के धनगढ़ी गेट पर सौविनियर सेंटर का किया उद्घाटन।

देहरादून :- गुरुवार को वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा एवं निर्वाचन मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के धनगढ़ी गेट पर नव स्थापित सौविनियर सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने आगामी ग्रीष्मकाल को दृष्टिगत रखते हुए वनाग्नि सुरक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा भी की।कार्यक्रम के दौरान मंत्री उनियाल ने कार्बेट टाइगर रिजर्व की सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वन कर्मियों का त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा प्रदेश के लिए प्रेरणादायी है तथा उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संरक्षण, इको टूरिज्म के संवर्धन तथा स्थानीय रोजगार सृजन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सौविनियर सेंटर के माध्यम से स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी।

मंत्री सुबोध उनियाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वनाग्नि की रोकथाम हेतु सतर्कता बढ़ाई जाए, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और प्रभावी बनाया जाए तथा जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वन, वन्यजीव और पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में विभागीय अधिकारीगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top