Breaking News
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस।
सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस से बचाव का दिया मंत्र।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस से बचाव का दिया मंत्र।

कुर्मांचल परिषद द्वारा भव्य होली मिलन, समारोह में झूमे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश। 

कुर्मांचल परिषद द्वारा भव्य होली मिलन, समारोह में झूमे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौहार्द और भाईचारे का दिया संदेश। 

देहरादून:- मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के ओएनजीसी कम्युनिटी सेंटर में कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोशी ने समिति द्वारा प्रकाशित ‘घुघुती समौण’ नामक पत्रिका एवं वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया।  

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी प्रदेशवासियों को होली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व अधर्म, असत्य और अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार देश की सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ भाईचारे और समरसता की भावना को भी प्रबल करता है। कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि होलिका दहन जैसे प्रतीक हमें सामाजिक एवं व्यक्तिगत बुराइयों का त्याग करने का संदेश देते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग हर्षाेल्लास के साथ होली मनाएं, साथ ही संकल्प लें कि अपने भीतर की बुराइयों को समाप्त कर जीवन में सकारात्मक रंग भरें।

इसके उपरांत मंत्री गणेश जोशी जीएमएस रोड स्थित एक निजी होटल में भारतीय सर्व समाज महासंघ उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। जहां समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष राम कुमार वालिया, अजीत चौधरी, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कैंट विधायक सविता कपूर, कुर्मांचल परिषद के अध्यक्ष कमल रजवार, महासचिव गोविन्द पाण्डेय, आरएस परिहार, पार्षद नंदनी शर्मा, गंभीर सिंह रावत, प्रेमा तिवारी, बबीता साह लोहानी, मंजु देउपा, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top