Breaking News
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में 11 व 12 जून को दालचीनी विषयक अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार, गणेश जोशी।
परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में 11 व 12 जून को दालचीनी विषयक अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार, गणेश जोशी।

मैराथन केवल दौड़ नहीं, स्वस्थ समाज का संकल्प, रेखा आर्या।

मैराथन केवल दौड़ नहीं, स्वस्थ समाज का संकल्प, रेखा आर्या।

देहरादून :- पुलिस लाइन मैदान में आयोजित “एक दौड़ सेहत की ओर” मैराथन कार्यक्रम में उत्तराखंड की खेल मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ उत्तराखंड का निर्माण सरकार की प्राथमिकता है और ऐसी मैराथन केवल दौड़ नहीं, बल्कि समाज को फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि आज तकनीक के बढ़ते दखल और भौतिक सुविधाओं में वृद्धि के कारण लोगों की शारीरिक गतिविधियां लगातार सिमटती जा रही हैं।

रेखा आर्या ने कहा कि मोबाइल और डिजिटल जीवनशैली ने हमारी दिनचर्या को आसान जरूर बनाया है, लेकिन इससे शारीरिक सक्रियता कम हुई है। यदि हम प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम या दौड़ को अपनाएं, तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने का सशक्त साधन है। राज्य सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीत केवल पदक की नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की होती है।

कार्यक्रम में व्हीलचेयर पर पहुंचे प्रतिभागियों का विशेष उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनका उत्साह उन लोगों के लिए बड़ी प्रेरणा है, जो पूर्णतः सक्षम होने के बावजूद फिटनेस के प्रति लापरवाही बरतते हैं।

इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top