Breaking News
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, 16वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के 46वें स्थापना दिवस को किया संबोधित। 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, 16वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के 46वें स्थापना दिवस को किया संबोधित। 

देहरादून :- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कारगी चौक स्थित एक निजी वेडिंग प्वाइंट में 16वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के 46वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वीरांगनाओं और वीर नारियों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों को स्थापना दिवस एवं होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गढ़वाल राइफल्स वीरता, अनुशासन और देशभक्ति की मिसाल है तथा उत्तराखंड वीरों और राष्ट्रभक्तों की भूमि है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की सेना में लगभग 17.5 प्रतिशत सैनिक उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य से आते हैं, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सैनिक देश सेवा के बाद सामाजिक क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना एवं राज्य सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट भव्य सैन्य धाम का शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री ने आगामी स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में कैप्टन आनंद सिंह राणा, गिरीश चंद्र जोशी, उपाध्यक्ष देवकिशन पटवाल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कंडारी, महासचिव हरीश चंद्र सकलानी, सूबेदार मेजर ओनरी कैप्टन गणेश सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक एवं वीर नारियां उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top