Breaking News
संयुक्त निदेशक के एस चौहान ने, मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक पहलगाम … जब समय थम सा गया।
संयुक्त निदेशक के एस चौहान ने, मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक पहलगाम … जब समय थम सा गया।
डीएम सविन बंसल की निगरानी में, ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव।
डीएम सविन बंसल की निगरानी में, ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं।
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी, ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले।
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी, ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले।
बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर, सीएम धामी पहुंचे केदारनाथ धाम, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर, सीएम धामी पहुंचे केदारनाथ धाम, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
सीएम धामी ने आज राजस्थान के सीकर जनपद में स्थित, बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर किए विधिवत दर्शन एवं पूजन।
सीएम धामी ने आज राजस्थान के सीकर जनपद में स्थित, बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर किए विधिवत दर्शन एवं पूजन।
उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश प्रारंभ।
उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश प्रारंभ।
श्रीमती प्रियंका जोशी ने, जिला सूचना अधिकारी पद पर विधिवत संभाला कार्यभार।
श्रीमती प्रियंका जोशी ने, जिला सूचना अधिकारी पद पर विधिवत संभाला कार्यभार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में, उत्तराखंड के शहरों को मिलेगा अर्बन चैलेंज फंड का लाभ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में, उत्तराखंड के शहरों को मिलेगा अर्बन चैलेंज फंड का लाभ।

मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ, आयोजित हुआ होली मिलन समारोह।

मुख्यमंत्री आवास में पारंपरिक उल्लास के साथ, आयोजित हुआ होली मिलन समारोह।

देहरादून :- मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति की छटा के साथ रंग, संगीत और लोकपरंपराओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला उत्सव है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विविधता हमारी शक्ति है और ऐसे आयोजन हमारी पारंपरिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।

समारोह में मंत्रीगण, विधायकगण, प्रशासनिक अधिकारी तथा समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री से भेंट कर होली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।कार्यक्रम के दौरान गढ़वाल और कुमाऊँ की पारंपरिक होली के साथ-साथ जौनसार-बावर और तराई क्षेत्र की लोकधुनों ने वातावरण को रंगमय बना दिया। लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदेश की विविध लोक परंपराओं की झलक दिखाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की लोकसंस्कृति, लोकभाषाओं और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत ही उत्तराखण्ड की पहचान है और इसे सहेजना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। समारोह में सभी ने पारंपरिक ढंग से एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top