Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।

राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।

महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।

सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

उत्तराखण्ड लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड ने कहा, डेटा एंट्री ऑपरेटर के 253 पदों को लेकर प्रसारित की भ्रामक जानकारी।

देहरादून :- उत्तराखण्ड लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड, देहरादून के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ. राकेश सिंह नेगी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि उत्तराखण्ड रोजगार प्रयाग पोर्टल पर उनके विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के संबंध में भ्रामक जानकारी प्रसारित की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2024 में पशुपालन विभाग की कार्यदायी संस्था के रूप में उत्तराखण्ड लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा 253 डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के संबंध में रोजगार प्रयाग पोर्टल पर एक विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी। उक्त विज्ञप्ति तत्समय वर्ष 2024 के लिए थी, जो वर्तमान में प्रासंगिक नहीं है।

मुख्य अधिशासी अधिकारी के अनुसार हाल ही में कुछ माध्यमों से यह भ्रामक जानकारी प्रसारित हो रही है, कि उत्तराखण्ड रोजगार प्रयाग पोर्टल पर डाटा एंट्री ऑपरेटर के 253 पद वर्तमान में रिक्त हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह सूचना पूर्णतः निराधार है तथा वर्तमान समय में इस कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के कोई पद रिक्त नहीं हैं।

उत्तराखण्ड लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा आम जनमानस से अपील की गई है कि इस प्रकार की भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न किया जाये तथा केवल विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं को ही सही माना जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top