Breaking News
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।

डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी सक्रिय, तहसील सदर व विकासनगर में 32 सिलेंडर जब्त।

डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी सक्रिय, तहसील सदर व विकासनगर में 32 सिलेंडर जब्त।

देहरादून/विकासनगर :- जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन की क्यूआरटी निरंतर सक्रिय रूप से कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में आज विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान तहसील सदर क्षेत्र से 22 तथा विकासनगर क्षेत्र में होटल, ढाबों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जांच के दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था, संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा आज जनपद की 16 गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गैस आपूर्ति, वितरण प्रणाली, ओटीपी आधारित डिलीवरी व्यवस्था तथा अभिलेखों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शी एवं सुचारू गैस वितरण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी के निर्देश हैं कि एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं दुरुपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध उपयोग अथवा कालाबाजारी की सूचना प्राप्त हो, तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top