Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

डॉ. तन्वी आत्महत्या मामले में विस्तृत जांच जरुरी, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एसएसपी को लिखा पत्र।

डॉ. तन्वी आत्महत्या मामले में विस्तृत जांच जरुरी, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने एसएसपी को लिखा पत्र।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआर) में पीजी डॉक्टर तन्वी की मृत्यु के मामले में संस्थान ने स्पष्ट किया है कि वह पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पुलिस जांच में सहयोग कर रहा है। संस्थान ने इस दुखद घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक दस्तावेज, मेडिकल रिपोर्ट और संबंधित जानकारियां प्रशासन को उपलब्ध कराई हैं।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार, डॉक्टर तन्वी एक प्रतिभाशाली छात्रा थीं और उनका शैक्षणिक रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कॉलेज प्रशासन लगातार सहयोग करता रहा। बताया गया है कि वह लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार ले रही थीं, जिसकी जानकारी अभिभावकों द्वारा पूर्व में लिखित रूप में संस्थान को दी गई थी।

एसजीआरआर प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कॉलेज परिसर में छात्रों के लिए अनुकूल और सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जाता है। विभागाध्यक्ष सहित सभी फैकल्टी सदस्यों के छात्रों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं, जिसकी पुष्टि अन्य छात्र-छात्राओं से भी की जा सकती है। घटना के बाद संस्थान ने तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही यह भी कहा गया कि मामले को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी से बचना चाहिए।

संस्थान का मानना है कि बिना ठोस साक्ष्यों के किसी भी व्यक्ति या पदाधिकारी पर आरोप लगाना उचित नहीं है। प्रबंधन ने भरोसा जताया कि पुलिस जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी और सभी संदेह दूर होंगे।

इस बीच, संस्थान ने यह भी दोहराया कि छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है और भविष्य में भी इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top