Breaking News
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।

राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक, डॉ धन सिंह रावत। 

राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लेंगे शिक्षक, डॉ धन सिंह रावत। 

शिक्षकों को अपने गृह जनपद जाने को साल में मिलेगा दो दिन का यात्रा अवकाश, डॉ धन सिंह रावत। 

देहरादून :- राजकीय शिक्षक संघ के आम चुनाव में अब लोकतांत्रिक प्रणाली से कराये जाएंगे। जिसमें सभी शिक्षक प्रत्यक्ष रूप से प्रतिभाग कर अपने मत का प्रयोग करेंगे, ताकि प्रत्येक शिक्षक अपने प्रतिनिधि का चुनाव कर सके। इसके अलावा शिक्षकों को अब अपने गृह जनपद आने-जाने के लिये साल में एक बार दो दिन का यात्रा अवकाश मिलेगा, इस सम्बंध में शीघ्र ही शासनादेश जारी कर दिया जायेगा। 

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ के आम चुनाव में सभी शिक्षकों की शतप्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की लंबे समय से शिक्षक वर्ग मांग कर रहा था। आम चुनाव में पूर्व से चली आ रही व्यवस्था में बदलाव की सहमति प्रदान कर दी है, जिससे हर शिक्षक को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिलेगा और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी व लोकतांत्रिक बनेगी। डॉ. रावत ने कहा कि शिक्षक संघ के चुनाव में सभी शिक्षकों को मतदान का अधिकार मिलना शिक्षकों की एक बड़ी उपलब्धि है। नई व्यवस्था से शिक्षक संघ का संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा और शिक्षकों की आवाज को सीधा प्रतिनिधित्व मिलेगा।

डॉ रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने शिक्षकों की एक अन्य महत्वपूर्ण मांग को भी स्वीकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई शिक्षक अपने गृह जनपद से दूर अन्य मंडलों गढ़वाल से कुमाऊं एवं कुमाऊं से गढ़वालमें तैनात हैं, जिस कारण उन्हें अपने घर जाने में कठिनाई होती है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को ध्यान में रखते हुए वित्त एवं कार्मिक विभाग के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर शिक्षकों के हित मे निर्णय लिया गया है। अब प्रत्येक शिक्षक को वर्ष में एक बार अपने गृह जनपद जाने के लिए दो दिन का विशेष यात्रा (उपार्जित) अवकाश प्रदान किया जाएगा।

डॉ रावत ने कहा कि अब तक उपार्जित अवकाश की कमी के कारण शिक्षकों को अपने निजी अवकाश का उपयोग कर घर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें असुविधा होती थी। उन्होंने कहा इस निर्णय से शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी और वे वर्ष में यात्रा अवकाश का उपभोग कर सकेंगे। डॉ. रावत ने शिक्षकों के हित में लिये दोनों अहम निर्णयों को यथाशीघ्र प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दीये ताकि शिक्षकों को इनका लाभ समय पर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top