Breaking News
पॉलीटेक्निक देहरादून में रोजगार मेले का आयोजन, 81 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1285 अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार।

प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को, वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार, मुख्यमंत्री धामी।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर बन रहे, वैली ब्रिज के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

सीएम धामी से श्री केदारनाथ धाम के रावल, श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दिया आशीर्वाद।

मुख्य सचिव ने कुम्भ मेला की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, सभी कार्यों को तय समय में पूर्ण करने के निर्देश।

‘राय शुमारी’ यूट्यूब चैनल की, झूठी खबर की खुली पोल पट्टी, श्री महंत इन्दरेश अस्पताल करेगा 5 करोड़ मानहानि का दावा।

चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य विभाग ने कसी कमर।   

विद्यालयों में जारी रहेगा व्यावसायिक शिक्षा का संचालन, डाॅ. धन सिंह रावत।

आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को राज्यपाल ने किया सम्मानित।
आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को राज्यपाल ने किया सम्मानित।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर बन रहे, वैली ब्रिज के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर बन रहे, वैली ब्रिज के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी-देहरादून मार्ग पर पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए निर्माणाधीन वैली ब्रिज के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से स्थायी पुल के निर्माण से पहले एक ओर अस्थायी (टेंपरेरी) वैली ब्रिज बनाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आज उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यटन सीजन प्रारंभ होने से पूर्व हर हाल में वैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इस वैली ब्रिज के निर्माण से मसूरी-देहरादून मार्ग पर यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी तथा आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top