Breaking News
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।

असम चुनाव में भाजपा एक नया रिकॉर्ड करेगी कायम, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

असम चुनाव में भाजपा एक नया रिकॉर्ड करेगी कायम, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

असम चुनाव प्रचार के दौरान रंगानदी विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून/असम :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने असम विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान आज युवा नगर में रंगानदी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह से भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस विशाल जनसभा में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए पूर्वोत्तर राज्यों में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के सहयोग से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और रोजगार के नए अवसरों का तेजी से विस्तार हुआ है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रंगानदी विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि असम चुनाव में भाजपा एक नया रिकॉर्ड कायम करेगी। उन्होंने आगे कहा कि लंबे समय से लंबित असम, अरुणाचल सीमा विवादों का समाधान कर क्षेत्र में शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी ऋषिराज हजारिका सहित पार्टी पदाधिकारीगण एवं भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top