Breaking News
नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात को, ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा।
नरेंद्र नगर राजदरबार से 7 अप्रैल रात को, ऋषिकेश पहुंचेगी गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा।
राजस्व का अहम स्रोत बन रहा खनन, धामी सरकार की पारदर्शी नीति पर मुहर, महेंद्र भट्ट।
राजस्व का अहम स्रोत बन रहा खनन, धामी सरकार की पारदर्शी नीति पर मुहर, महेंद्र भट्ट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में नई छलांग, पहली बार 1200 करोड़ के पार पहुंचा राजस्व।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में नई छलांग, पहली बार 1200 करोड़ के पार पहुंचा राजस्व।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अरुणाचल प्रदेश के, प्रमुख मोपिन फेस्टिवल की गोल्डन जुबली समारोह में किया प्रतिभाग।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अरुणाचल प्रदेश के, प्रमुख मोपिन फेस्टिवल की गोल्डन जुबली समारोह में किया प्रतिभाग।
बालिका वर्ग बॉक्सिंग में पिथौरागढ़ बना चैंपियन, खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन।
बालिका वर्ग बॉक्सिंग में पिथौरागढ़ बना चैंपियन, खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में, देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में, देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज। 
उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात, भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु ₹461 करोड़ स्वीकृत।
उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात, भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु ₹461 करोड़ स्वीकृत।
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम सविन बंसल ने किया स्थलीय निरीक्षण।
प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम सविन बंसल ने किया स्थलीय निरीक्षण।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर, राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर, राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा।

पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता की पहल, 15 जून तक होगा लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन।

पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता की पहल, 15 जून तक होगा लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन।

जवाबदेही तयः शहरी क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी व ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी की निगरानी में होगा सत्यापन।

15 जून तक हर हाल में पूरा हो सत्यापन, सीडीओ का सख्त निर्देश।

देहरादून :- समाज कल्याण एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं में पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लाभार्थियों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जनपद में सभी पेंशन प्राप्तकर्ताओं का समयबद्ध सत्यापन कर अपात्र एवं मृत पेंशनरों को सूची से हटाया जाए।

विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, तीलू रौतेली, बौना पेंशन तथा 0 से 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों हेतु पेंशन योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित सभी व्यक्तियों का सत्यापन किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं का लाभ केवल पात्र व्यक्तियों तक ही पहुंचे और किसी भी अपात्र को भुगतान न हो।

मुख्य विकास अधिकारी ने सत्यापन कार्य हेतु शहरी क्षेत्रों में उपजिलाधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खण्ड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। अधिकारियों को अपने अधीनस्थ पटवारी/लेखपाल तथा ग्राम विकास अधिकारी/ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के माध्यम से सत्यापन कार्य पूर्ण कराने के निर्देश जारी किए गए है। सत्यापन के दौरान यदि कोई पेंशनर मृत पाया जाता है तो उसकी मृत्यु तिथि तथा अपात्र पाए जाने पर उसका कारण स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाएगा।

सीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सत्यापन कार्य पूर्ण कर उसकी रिपोर्ट 15 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से संबंधित सहायक समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराएं। इसके पश्चात जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

देहरादून जनपद में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन के 76,128, दिव्यांग पेंशन के 11,596, 0-18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग पेंशन के 1,121 तथा किसान पेंशन के 672 लाभार्थी शामिल हैं। इसी प्रकार, महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत विधवा पेंशन के 32,011 तथा परित्यक्ता पेंशन के 8,140 लाभार्थी सम्मिलित हैं। पेंशनरों की ग्रामवार एवं वार्डवार सूची विभागीय वेबसाइट ssp.uk.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है। साथ ही आवश्यक जानकारी के लिए विभाग के नामित कम्प्यूटर ऑपरेटर के मोबाइल नंबर 7906905177 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

मुख्य विकास अधिकारी ने इस कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरती जाए। समयबद्ध सत्यापन से जहां अपात्र लाभार्थियों को बाहर किया जाएगा, वहीं पात्र पेंशनरों को समय पर और सुचारू रूप से पेंशन का लाभ मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top