Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

हैली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार।

हैली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय के निर्देशन में श्री केदारनाथ यात्रा को यात्रियों के लिए बनाया जा रहा सुरक्षित।

265 वेबसाइट्स, बैंक खाते, फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम पेज और मोबाइल नम्बरों को कराया गया है ब्लॉक।

देहरादून/रुद्रप्रयाग :- जनपद में प्रतिवर्ष होने वाली श्री केदारनाथ धाम यात्रा के शुरू होने से पूर्व साइबर ठगों द्वारा केदारनाथ धाम हेतु संचालित होने वाली हैलीकॉप्टर सेवाओं के नाम पर तथा नामी कम्पनियों के नाम पर फर्जी वेबसाइट, तथा फर्जी फेसबुक विज्ञापन पेज, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउन्ट तैयार कर श्रद्धालुओं को ठगने का प्रयास किया जाता है। कतिपय मामलों में श्रद्धालु इनके झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई इन ठगों के झांसे में आकर लुटा बैठता है।

इन साइबर ठगों के इरादों पर नकेल कसने हेतु मा. मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय के निर्देशों पर एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर द्वारा जनपद स्तर पर ‘‘साइबर फ्रॉड कम्बैट फोर्स’’ तैयार की गयी है। जनपद स्तर पर गठित इस फोर्स द्वारा सार्थक कार्रवाई की गयी है। 

​सोशल मीडिया पर कार्यवाही – चिन्हित किए गए कुल 111 फेसबुक पेजों में से 106 पेजों को सफलतापूर्वक टेक डाउन किया गया है। इसके अतिरिक्त, 16 इंस्टाग्राम खातों को भी संदिग्ध गतिविधियों के कारण रिपोर्ट किया गया है। इन सभी अकाउन्ट्स की डिटेल्स प्राप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

​टेलीकॉम और व्हाट्सएप पर प्रहार – इन फेसबुक पेजों के साथ लिंक साइबर ठगी में प्रयुक्त होने वाले 110 मोबाइल नंबरों में से 55 नम्बरों को सम्बन्धित टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स और व्हाट्सएप के माध्यम से ब्लॉक कर दिया गया है तथा शेष 55 मोबाइल नम्बरों को ब्लॉक करने हेतु रिपोर्ट किया गया है। सभी नम्बरों की जानकारी कर अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है। वित्तीय प्रहार – साइबर अपराधियों द्वारा प्रयोग में लाए जा रहे 6 बैंक खातों की जांच की गई, जिनमें से अब तक 1 बैंक खाते को डेबिट फ्रीज किया गया है। शेष बैंक खातों को डेबिट फ्रीज किये जाने की रिपोर्टिंग प्रक्रिया गतिमान है।

​वेबसाइट्स पर निगरानी – प्रथम दृष्टतया हैलीकॉप्टर टिकट दिलाने का दावा करने वाली संदिग्ध प्रतीत हो रही 22 वेबसाइट्स की जानकारी कर डोमेन रजिस्ट्रार को रिपोर्ट भेजी गई।

*​पुलिस अधीक्षक का संदेश -*

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने कहा है कि जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस केदारनाथ धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करती है, श्री केदारनाथ धाम यात्रा हैलीकॉप्टर के माध्यम से करने वाले श्रद्धालुओं से अपील है कि इस बार की केदारनाथ यात्रा हेतु हैली सेवाओं की एकमात्र अधिकृत वेबसाइट https://www.heliyatra.irctc.co.in/ है। अन्य किसी भी प्रकार की वेबसाइट, फेसबुक विज्ञापन, लिंक या व्हट्सएप के माध्यम से टिकटों की बुकिंग का प्रयास न करें। ऐसा करने से साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं। जनपद में होने वाली श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत साइबर अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। हमारी टीम लगातार डिजिटल स्पेस की निगरानी कर रही है। आम जनता से अपील है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top