Breaking News
शादी विवाह समारोह में गैस सिलेंडर हेतु ₹10 के स्टांप पेपर पर देना होगा शपथ पत्र, डीएम सविन बंसल।

ऋषिकेश में सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग, पर्यटन और कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत।

सचिव वित्त दिलीप जावलकर से, उत्तराखण्ड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल ने की भेंट।

टिहरी गढ़वाल के मदन नेगी में केन्द्रीय विद्यालय को मंजूरी, सीएम धामी ने केंद्र का जताया आभार।

पौड़ी जिला अस्पताल में करोड़ों की CT स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर कार्रवाई, स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर प्रमुख अधीक्षक निलंबित।

डीएम सविन बसंल का जनदर्शन त्वरित एक्शन, प्रभावी निस्तारण से जनमन का अपार विश्वास, उमड़ता जनसैलाब। 

हैली बुकिंग फ्रॉड कर रहे साइबर अपराधियों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का कड़ा प्रहार।

गैस आपूर्ति में कोताही राज्य के पर्यटन के लिए घातक, गणेश गोदियाल। 

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर, तीन दर्जन से अधिक लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रहे उपस्थित।
भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर, तीन दर्जन से अधिक लोगों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रहे उपस्थित।

टिहरी गढ़वाल के मदन नेगी में केन्द्रीय विद्यालय को मंजूरी, सीएम धामी ने केंद्र का जताया आभार।

टिहरी गढ़वाल के मदन नेगी में केन्द्रीय विद्यालय को मंजूरी, सीएम धामी ने केंद्र का जताया आभार।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के मदननेगी में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान किए जाने पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा मदन नेगी, टिहरी गढ़वाल में नए केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है। यह विद्यालय सिविल सेक्टर के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ही प्रारंभ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय खुलने से मदननेगी एवं आसपास के क्षेत्र में नोनीहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर शैक्षिक ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने एवं उनके भविष्य को संवारने के लिए संकल्पित है।

नए केन्द्रीय विद्यालय का संचालन प्रारंभिक चरण में कक्षा 1 से 5 तक (प्रत्येक कक्षा में एक सेक्शन) किया जाएगा, जिसे आवश्यकता एवं स्वीकृति के अनुसार आगामी वर्षों में क्रमिक रूप से विस्तारित किया जाएगा। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया सभी आवश्यक औपचारिकताओं के पूर्ण होने के 30 दिनों के भीतर प्रारंभ कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि यह निर्णय भारत सरकार की पूर्व स्वीकृति के क्रम में लिया गया है, जिसके तहत देशभर में 85 नए केन्द्रीय विद्यालय खोले जाने हैं। मदान नेगी, टिहरी गढ़वाल स्थित यह विद्यालय उन्हीं स्वीकृत विद्यालयों में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top