Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर, नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान।

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर, नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान।

प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत 2047 विज़न का किया उल्लेख, सुबोध उनियाल।

देहरादून :- विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर दून विहार, जाखन में संजय ऑर्थोपीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर एवं सेवा सोसाइटी द्वारा आयोजित “स्वस्थ भारत – विकसित भारत” कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन समृद्ध समाज और सशक्त राष्ट्र की सबसे महत्वपूर्ण नींव है। स्वस्थ नागरिक ही विकास की गति को आगे बढ़ाते हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विज़न को साकार करने के लिए देश में Fit India Movement जैसे अभियानों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों से दैनिक जीवन में शुगर की मात्रा कम करने, तैलीय खाद्य पदार्थों से परहेज करने तथा नियमित योग एवं व्यायाम को अपनाने का आह्वान किया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने नागरिकों से भी संतुलित आहार, स्वस्थ दिनचर्या एवं नियमित योग-व्यायाम को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि “स्वस्थ उत्तराखंड ही स्वस्थ भारत के निर्माण का आधार बनेगा।”

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल सहित अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top