Breaking News
सीएम पुष्कर धामी ने गदरपुर में, अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा।
सीएम पुष्कर धामी ने गदरपुर में, अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी पहुंचे जनता के बीच, जखोली में जनकल्याण शिविर में सुनीं क्षेत्रीय समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी पहुंचे जनता के बीच, जखोली में जनकल्याण शिविर में सुनीं क्षेत्रीय समस्याएं, मौके पर किया निस्तारण।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का किया  शुभारंभ, गांव वासी बोले दशकों पुराना सपना हुआ साकार।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का किया  शुभारंभ, गांव वासी बोले दशकों पुराना सपना हुआ साकार।
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ।
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में, आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में, आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिवंगत निशानेबाज, जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिवंगत निशानेबाज, जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना।
देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा, पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल, सीएम धामी।
देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित रहा, पीएम मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल, सीएम धामी।
जसपाल राणा का निधन, खेल, जगत और सामाज की अपूर्णीय क्षति, महेंद्र भट्ट।
जसपाल राणा का निधन, खेल, जगत और सामाज की अपूर्णीय क्षति, महेंद्र भट्ट।
पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा, देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय, मंत्री गणेश जोशी।
पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा, देश के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय, मंत्री गणेश जोशी।

उत्तराखंड में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दिन में 114 असामाजिक तत्व गिरफ्तार।

उत्तराखंड में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे, ऑपरेशन प्रहार में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दिन में 114 असामाजिक तत्व गिरफ्तार।

देहरादून :- उत्तराखंड में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने बीते चार दिनों में व्यापक कार्रवाई करते हुए अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्त शिकंजा कसा है। पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 41 लोगों सहित कुल 114 असामाजिक तत्वों को पकड़ा गया।अभियान के दौरान वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए गए सघन अभियान में 47 वारंटियों सहित कुल 65 वांछित अभियुक्तों को विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने जनपद में 1621 संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन भी किया। सत्यापन न कराने, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और अन्य नियमों के उल्लंघन पर 645 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा 25 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जबकि अवैध असलहे के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। इस दौरान 886 वाहन चालकों के चालान काटे गए, जबकि ड्रंक एंड ड्राइव एवं रैश ड्राइविंग के मामलों में 88 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 199 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने होटल, ढाबा, बार और पबों में भी औचक निरीक्षण अभियान चलाया। कुल 300 प्रतिष्ठानों की जांच में नियमों के उल्लंघन पर 6 संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। वहीं, 2 प्रतिष्ठानों को पूर्ण रूप से बंद कराया गया और 24 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चलाया जा रहा “ऑपरेशन प्रहार” आगे भी जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top