Breaking News
कोटद्वार को मिली नए पासपोर्ट ऑफिस की सौगात।
कोटद्वार को मिली नए पासपोर्ट ऑफिस की सौगात।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी के सख्त निर्देश, यात्रा सुरक्षा व व्यवस्थाओं में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी के सख्त निर्देश, यात्रा सुरक्षा व व्यवस्थाओं में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023, महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल, कुसुम कंडवाल।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023, महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल, कुसुम कंडवाल।
डीएम सविन बंसल के आदेश, 14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त।
डीएम सविन बंसल के आदेश, 14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, कुवाली में दो मंदिरों के सौंदर्यीकरण का किया शिलान्यास, कहा विकास और विरासत साथ-साथ।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, कुवाली में दो मंदिरों के सौंदर्यीकरण का किया शिलान्यास, कहा विकास और विरासत साथ-साथ।
सीएम धामी ने डी०ए०वी० कॉलेज छात्रसंघ समारोह में किया प्रतिभाग, कहा युवा ही है राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति।
सीएम धामी ने डी०ए०वी० कॉलेज छात्रसंघ समारोह में किया प्रतिभाग, कहा युवा ही है राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति।
उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से जारी किया परिणाम।
उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से जारी किया परिणाम।
उत्तराखंड में ‘जनगणना के प्रथम चरण 2027 का, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने ‘स्व-गणना’ से की शुरुआत।
उत्तराखंड में ‘जनगणना के प्रथम चरण 2027 का, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने ‘स्व-गणना’ से की शुरुआत।
चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सुरक्षित व सुगम यात्रा के लिए सरकार प्रतिबद्ध, मदन कौशिक। 
चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, सुरक्षित व सुगम यात्रा के लिए सरकार प्रतिबद्ध, मदन कौशिक। 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, कुवाली में दो मंदिरों के सौंदर्यीकरण का किया शिलान्यास, कहा विकास और विरासत साथ-साथ।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने, कुवाली में दो मंदिरों के सौंदर्यीकरण का किया शिलान्यास, कहा विकास और विरासत साथ-साथ।

देहरादून/अल्मोड़ा :- सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल अंतर्गत कुवाली गांव में शनिवार को आदि बद्रीनाथ मंदिर एवं पिपलेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या मौजूद रहीं।

मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत संचालित इस योजना में पिपलेश्वर महादेव मंदिर के लिए 51.41 लाख रुपये तथा आदि बद्रीनाथ मंदिर के लिए 89.80 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन कार्यों से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा सरकार विकास और विरासत को साथ-साथ लेकर चलने के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, पुल और अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण जितना जरूरी है, उतना ही आवश्यक हमारे आस्था के केंद्र—मंदिरों का सौंदर्यीकरण भी है। सरकार का उद्देश्य है कि विकास के साथ हमारी सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक धरोहर भी मजबूत हो।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ऐसे प्रकल्पों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मनचौड़ा ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह, मिटारकोट ग्राम प्रधान हंसराज आर्य, मजखाली से सूबेदार जितेंद्र सिंह अधिकारी, धनखोली ग्राम प्रधान सपना आर्या, संजय आर्य, चकुनी ग्राम प्रधान मनोज सिंह, वगुना के ग्राम प्रधान, रतगल के ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों युवाओं एवं महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपक बोरा, मंदिर समिति के अध्यक्ष हेम पांडे, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जिला पंचायत सदस्य दीपक शाह, ग्राम प्रधान कुवाली मंजू वर्मा, जिला पंचायत सदस्य हिमांशु कुमार, दीपक रावत, राज अधिकारी, मिथिलेश वर्मा, जगदीश कुमार, हेमा रावत, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, दीवान सिंह जलाल, नंदन सिंह बिष्ट, हर्ष सिंह बिष्ट, दिनेश वर्मा, भगवत सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top