Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

कोटद्वार को मिली नए पासपोर्ट ऑफिस की सौगात।

कोटद्वार को मिली नए पासपोर्ट ऑफिस की सौगात।

वर्ष 2026 गढ़वाल के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा, अनिल बलूनी।

मोदी जी का संकल्प है – विकसित भारत और मेरा संकल्प है – विकसित गढ़वाल, विकसित उत्तराखंड, अनिल बलूनी।

देहरादून/पौड़ी,कोटद्वार :- गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के अथक प्रयासों से आज गढ़वाल के कोटद्वार, यमकेश्वर, लैंसडाउन, दुगड्डा, चौबट्टाखाल, नैनीडांडा, थलीसैंण सहित आसपास के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई जब कोटद्वार में आज केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने कोटद्वार में नए पासपोर्ट ऑफिस का उदघाटन किया। साथ ही, इस पासपोर्ट ऑफिस द्वारा जारी नए पासपोर्ट भी लोगों को सौंपे गए। इससे गढ़वाल के लोगों में खासा उत्साह है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल बलूनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन को दोहराते हुए कहा, “सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, इसीलिए सब मोदी को चुनते हैं।” उन्होंने कहा कि ये मोदी जी हैं और भाजपा है – हम जो कहते हैं, करके दिखाते हैं। उन्होंने आज के पासपोर्ट ऑफिस के उद्घाटन के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए विदेश मंत्रालय और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा का आभार प्रकट किया। उन्होंने सहयोग के लिए उत्तराखंड की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री जी को भी विशेष धन्यवाद दिया।

गढ़वाल सांसद ने कहा कि गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह पासपोर्ट ऑफिस यहाँ के लोगों, छात्रों एवं युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। अब उन्हें पासपोर्ट संबंधी कार्यों के लिए दूर-दराज़ नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। यह मोदी जी के ‘ईज ऑफ लिविंग’ के विजन का जीता-जागता प्रमाण है। उनके नेतृत्व में हम सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं। विकसित गढ़वाल के अपने संकल्प को दोहराते हुए अनिल बलूनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है – विकसित भारत और मेरा संकल्प है – विकसित गढ़वाल, विकसित उत्तराखंड। विकास की दृष्टि से 2026 का साल गढ़वाल के लिए ऐतिहासिक रहने वाला है जब विकास की नई इबारतें यहाँ जमीन पर उतरेंगी।

इस अवसर पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने अनिल बलूनी की कार्यक्षमता की सराहना करते हुए उन्हें अपना मार्गदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि अनिल भाई उम्र में मुझसे बहुत बड़े नहीं हैं, लेकिन राज्यसभा में मेरे वरिष्ठ रहे और हमेशा एक बड़े भाई की तरह मेरा मार्गदर्शन किया। पिछले 12 वर्षों से भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के रूप में वह पूरे देश की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन उनका दिल हमेशा गढ़वाल के लिए धड़कता है। वह चाहे केरल में हों या कश्मीर में, वह मुझसे लगातार कोटद्वार में पासपोर्ट ऑफिस खुलवाने के लिए संपर्क करते रहे। आज उनका यह प्रयास सफल हुआ है। मार्गेरिटा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य है कि सरकारी सेवाएं जनता के द्वार तक पहुंचें। उन्होंने स्थानीय जनता से इस नए केंद्र का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। मार्गेरिटा ने गढ़वाली में अपने भाषण की शुरुआत की जिससे लोग अभिभूत दिखे।

कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री सतीश लखेड़ा ,लैंसडाउन विधायक दलीप सिंह रावत, पौड़ी से विधायक राजकुमार पोरी, उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री राजेंद्र अंथवाल, राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल, कोटद्वार जिला भाजपा अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, पौड़ी जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, पूर्व विधायक मुकेश कोली एवं भाजपा नेता बिपिन कैंथोला सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, समाजसेवी एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top