Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

स्वच्छता सप्ताह के समापन अवसर पर, मुख्यमंत्री धामी द्वारा बल्लूपुर जंक्शन पर, विशेष स्वच्छता अभियान हुआ संचालित।

स्वच्छता सप्ताह के समापन अवसर पर, मुख्यमंत्री धामी द्वारा बल्लूपुर जंक्शन पर, विशेष स्वच्छता अभियान हुआ संचालित।

देहरादून :- आज स्वच्छता सप्ताह के समापन अवसर पर नगर निगम देहरादून द्वारा बल्लूपुर जंक्शन क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभियान का नेतृत्व करते हुए स्वयं स्वच्छता गतिविधियों में सहभागिता की।

मुख्यमंत्री ने अभियान के दौरान स्वयं स्वच्छता कार्य में भाग लेते हुए स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया तथा सभी नागरिकों से शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी की अपील की। इस अवसर पर बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत प्रदान किए गए पुनर्चक्रित प्लास्टिक से निर्मित बेंच एवं डस्टबिन का माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण किया गया। यह पहल प्लास्टिक अपशिष्ट के पुनर्चक्रण एवं सतत स्वच्छता प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों, नगर आयुक्त महोदया एवं अधिकारियों द्वारा बल्लूपुर फ्लाईओवर स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही स्मारक परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिससे क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मियों से संवाद भी किया तथा उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें स्वच्छता अभियान का वास्तविक नायक बताया। उन्होंने सफाई कर्मियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए नगर निगम द्वारा संचालित स्वच्छता प्रयासों को और सुदृढ़ करने पर बल दिया।

यह विशेष स्वच्छता अभियान नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित स्वच्छता सप्ताह के समापन समारोह के रूप में आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत पूरे सप्ताह शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान, जनजागरूकता गतिविधियां एवं नागरिक सहभागिता कार्यक्रम संचालित किए गए।

अंत में, नगर निगम देहरादून द्वारा शहरवासियों से अपील की गई कि वे स्वच्छता को जनआंदोलन बनाते हुए शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

कार्यक्रम में माननीय महापौर सौरभ थपलियाल, माननीय मंत्री गणेश जोशी, माननीय मंत्री खजान दास, माननीय प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पार्षदगण अंकित अग्रवाल, श्रीमती अमिता सिंह, प्रवीण नेगी, अभिषेक तिवारी, श्रीमती कोमल वोहरा एवं नगर आयुक्त श्रीमती नमामि बंसल (आई.ए.एस.) उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में नगर निगम देहरादून के वरिष्ठ अधिकारीगण, सफाई पर्यवेक्षक एवं बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top