Breaking News
सीएम धामी ने आज राजस्थान के सीकर जनपद में स्थित, बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर किए विधिवत दर्शन एवं पूजन।
सीएम धामी ने आज राजस्थान के सीकर जनपद में स्थित, बाबा खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर किए विधिवत दर्शन एवं पूजन।
उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश प्रारंभ।
उत्तराखंड स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में प्रवेश प्रारंभ।
श्रीमती प्रियंका जोशी ने, जिला सूचना अधिकारी पद पर विधिवत संभाला कार्यभार।
श्रीमती प्रियंका जोशी ने, जिला सूचना अधिकारी पद पर विधिवत संभाला कार्यभार।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में, उत्तराखंड के शहरों को मिलेगा अर्बन चैलेंज फंड का लाभ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में, उत्तराखंड के शहरों को मिलेगा अर्बन चैलेंज फंड का लाभ।
डीएम सविन बंसल के आदेश पर, रास्ता खुला सड़क कराई कब्जा मुक्त।
डीएम सविन बंसल के आदेश पर, रास्ता खुला सड़क कराई कब्जा मुक्त।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधान सभा क्षेत्र में, नई पेयजल लाइन बिछाने सहित 6 करोड के कार्यों का किया भूमि पूजन।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने राजपुर विधान सभा क्षेत्र में, नई पेयजल लाइन बिछाने सहित 6 करोड के कार्यों का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए, ₹ 59.72 करोड की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए, ₹ 59.72 करोड की वित्तीय स्वीकृति।
उपनल कर्मचारी के परिजनों को, ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक किया प्रदान, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
उपनल कर्मचारी के परिजनों को, ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक किया प्रदान, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस, रेखा आर्या।
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस, रेखा आर्या।

सीएम धामी ने देहरादून में पीएम मोदी के, कार्यक्रम तैयारियों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

सीएम धामी ने देहरादून में पीएम मोदी के, कार्यक्रम तैयारियों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 14 अप्रैल 2026 को देहरादून में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनज़र गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं की स्थिति का गहन अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग सुविधाएं, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था और स्वच्छता सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन में आने वाले लोगों की सुविधा सर्वोपरि रहे और इसके लिए सभी इंतजाम निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर बल देते हुए विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वित कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक सेवाओं को तत्पर रखने की आवश्यकता भी जताई। जसवंत ग्राउंड में मंच, दर्शक दीर्घा एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की गरिमा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां सुनियोजित और व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की जाएं। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता और सौंदर्यीकरण कार्यों को भी प्राथमिकता देने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है और इसकी सफलता सुनिश्चित करना सभी संबंधित विभागों की साझा जिम्मेदारी है।

निरीक्षण के दौरान गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, आईजी राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी सविन बंसल, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top