Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।

विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।

युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।

सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।

महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।

श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन।

देहरादून :- शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी देहरादून मार्ग पर कुठालगेट शिव मंदिर के निकट नवनिर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण के बाद ब्रिज को आवागमन के लिए खोला गया। काबीना मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी का भी आभार जताया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पर्यटन सीजन के दौरान इस मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दबाव पड़ रहा था और जिससे पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि स्थायी पुल के निर्माण प्रस्ताव के पूर्ण होने तक राहत देने के उद्देश्य से इस अस्थायी (टेंपरेरी) वैली ब्रिज का निर्माण किया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करना सराहनीय है। मंत्री जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस वैली ब्रिज के शुरू होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू होगी, जाम की समस्या से राहत मिलेगी तथा पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। इस दौरान मसूरी वासियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार भी जताया।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top