Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री ने ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लगभग 8 लाख स्कूली बच्चों को किया संबोधित।
मुख्यमंत्री ने ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लगभग 8 लाख स्कूली बच्चों को किया संबोधित।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, सजी सुरों की शाम, विशाल मिश्रा के गीतों पर झूमे युवा।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, सजी सुरों की शाम, विशाल मिश्रा के गीतों पर झूमे युवा।

विशाल मिश्रा ने श्री दरबार साहिब में श्री महाराज जी से लिया आशीर्वाद।

विशाल मिश्रा के गीतों पर झूमे युवा, आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि।

‘जेनिथ 2026’ में रोमांटिक गीतों और लव सॉन्ग्स ने युवाओं को बनाया दिवाना।

हाईवोल्टेज साउंड और दूधिया रोशनी के बीच युवाओं ने उठाया जमकर लुत्फ।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में मंगलवार को आयोजित ‘जेनिथ 2026’ का अंतिम दिन पूरी तरह संगीत और रोमांटिक गीतों की प्रस्तुतियों के नाम रहा, जहां प्रसिद्ध बालीवुड गायक मिशाल मिश्रा कॉन्सर्ट ने माहौल को यादगार बना दिया. विशाल मिश्रा ने कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व श्री दरबार साहिब में माथा टेका और श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन पूजनीय श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया. श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई, जिससे आयोजन में भावनात्मक रंग भी जुड़ गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि आशा भोसले जैसी महान विभूतियों ने अपने सुरों से देश की आत्मा को स्वर दिया है, उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।”

मंगलवार को पथरी बाग स्थित एसजीआरआर विश्वविद्यालय के हेलीपैड ग्राउंड पर हाई वोल्टेज साउंड और शानदार लाइटिंग के बीच विशाल मिश्रा के सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गीतों की गूंज ने हजारों दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव के अंतिम दिन लव सॉन्ग्स की खास धूम रही, जिसने खासकर युवा वर्ग में जबरदस्त उत्साह भर दिया। हज़ारों की संख्या में उपस्थित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विशाल मिश्रा कॉन्सर्ट का भरपूर लुत्फ उठाया। 

बालीवुड गायक विशाल मिश्रा के सुरों से सजी स्टार नाइट में रोमांस का ऐसा जादू छाया कि पूरा माहौल रोमांटिक हो उठा। अपनी भावपूर्ण आवाज और दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति के लिए मशहूर विशाल मिश्रा ने स्टेज पर एक के बाद एक कई शानदार परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। “पहले भी मैं”, “कैसे हुआ”, “जानिये”, “तेरी हो गईयां”, “दिल झूम”, “जिआल ए मिस्किन”, “चल तेरे इश्क में”, “मांझा” और “क्या बताऊं तुझे” जैसे सुपरहिट लव सॉन्ग्स की प्रस्तुति ने खासतौर पर युवाओं और कपल्स के दिलों में अलग ही उत्साह भर दिया। जेनजी जनरेशन की भावनाओं, उनके प्यार के अंदाज और आधुनिक रिश्तों की नजाकत को बखूबी दर्शाते हुए विशाल मिश्रा ने अपनी गायकी से हर दिल को जोड़ दिया। उनकी हर प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे और मोबाइल फ्लैशलाइट्स के बीच बना रोमांटिक माहौल देर रात तक यादगार बना रहा।

इस अवसर पर एसजीआरआरयू के कुलपति डॉ के प्रतापन, कुलसचिव डॉ लोकेश गम्भीर, जैनिथ आयोजन समिति के सभी कमेटियों के पदाधिकारी सहित सभी संकायों के संकायाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, स्टाफ एवम् हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। 

*श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने, आशा ताई को सुरों से दी श्रद्धांजलि*

आशा भोसले को समर्पित भावपूर्ण श्रद्धांजलि ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय हैलीपैड ग्रांउड के माहौल को गहराई से भावुक कर दिया। कार्यक्रम के दूसरे दिन भी स्टेज स्क्रीन पर उनके अमर गीतों की प्रस्तुति के साथ जैसे ही उनकी सुरीली आवाज गूंजी, पूरा ग्राउंड यादों में डूब गया। दर्शकों ने खामोशी और तालियों के बीच इस महान गायिका को नमन किया, जिनकी आवाज ने दशकों तक प्रेम, विरह और जीवन के हर रंग को स्वर दिया। ‘आशा ताई’ के गीतों ने एक बार फिर यह एहसास कराया कि सच्चा संगीत समय से परे होता है और दिलों में हमेशा जीवित रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top