Breaking News
केन्द्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक, वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर बनी  संबंधित राज्यों में सहमति।
केन्द्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक, वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर बनी  संबंधित राज्यों में सहमति।
17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम।
17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की 24वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की 24वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न।
केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर, पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला।
केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर, पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के, जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर दिए ये निर्देश।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के, जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर दिए ये निर्देश।
मतदाता सूची में नाम का सत्यापन कर, मंत्री गणेश जोशी ने किया गहन पुनरीक्षण अभियान में सहभागिता का आह्वान, बीएलओ को सौंपा एसआईआर प्रपत्र।
मतदाता सूची में नाम का सत्यापन कर, मंत्री गणेश जोशी ने किया गहन पुनरीक्षण अभियान में सहभागिता का आह्वान, बीएलओ को सौंपा एसआईआर प्रपत्र।
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति, खेल मंत्री रेखा आर्या।
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति, खेल मंत्री रेखा आर्या।
कुमारी शैलजा का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा, पार्टी संगठन को मजबूत करने और नेताओं के साथ समन्वय को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकों में लेंगी हिस्सा, राजीव महर्षि I
कुमारी शैलजा का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा, पार्टी संगठन को मजबूत करने और नेताओं के साथ समन्वय को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकों में लेंगी हिस्सा, राजीव महर्षि I
सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधान, डाॅ. धन सिंह रावत।
सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधान, डाॅ. धन सिंह रावत।

दस दिन में चार लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे चारधाम।

दस दिन में चार लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे चारधाम।

देहरादून :- प्रदेश में चारधाम यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि श्रद्धालु निश्चिंत होकर सुरक्षित एवं सुगम रूप से दर्शन कर सकें।

चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए चारधाम यात्रा मार्गों सहित प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित किया गया है।राज्य सरकार ने यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों तथा गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रा की पवित्रता एवं व्यवस्थाएं बनी रहें।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चारधाम कपाट खुलने से 28 अप्रैल, 2026 की सांय 7:00 बजे तक मात्र दस दिनों में कुल 04 लाख 08 हजार 401 श्रद्धालु चारधाम में दर्शन हेतु पहुंचे हैं।

*धामवार विवरण इस प्रकार है*

श्री बद्रीनाथ धाम : कपाट उद्घाटन के छह दिनों में 84,942 श्रद्धालु पहुंचे।

श्री केदारनाथ धाम : सात दिनों में 2,07,452 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

यमुनोत्री धाम : दस दिनों में 57,794 श्रद्धालु पहुंचे।

गंगोत्री धाम : दस दिनों में 57,863 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

इसके अतिरिक्त गौमुख में अब तक 440 यात्री पहुंचे हैं।

वर्तमान यात्रा सीजन में अब तक कुल 64,115 वाहन यात्रियों को लेकर चारधाम पहुंचे हैं।

राज्य सरकार द्वारा सभी संबंधित विभागों के समन्वय से यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top