Breaking News
भूमि फर्जीवाडे़ पर बडी कार्रवाई, गढ़वाल आयुक्त ने 24 मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश।
भूमि फर्जीवाडे़ पर बडी कार्रवाई, गढ़वाल आयुक्त ने 24 मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के दिए निर्देश।
नए सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव, डॉ धन सिंह रावत।
नए सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव, डॉ धन सिंह रावत।
मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण।
मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण।
आजीविका व स्वरोजगार पर फोकस, प्रभारी मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में, जिला योजना को मिली स्वीकृति।
आजीविका व स्वरोजगार पर फोकस, प्रभारी मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में, जिला योजना को मिली स्वीकृति।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि से, किसानों की फसलों को हुए नुकसान शीघ्र आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि से, किसानों की फसलों को हुए नुकसान शीघ्र आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए सम्मिलित।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नगाण गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए सम्मिलित।
सीएम धामी के सख्त निर्देश, 15 जून तक जारी हो सभी घोषणाओं के लंबित शासनादेश।
सीएम धामी के सख्त निर्देश, 15 जून तक जारी हो सभी घोषणाओं के लंबित शासनादेश।
महिला आरक्षण की विपक्षी बाधा के खिलाफ, कांग्रेस नेत्रियां भाजपा में शामिल।
महिला आरक्षण की विपक्षी बाधा के खिलाफ, कांग्रेस नेत्रियां भाजपा में शामिल।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, फायर सेफ्टी पर जागरूकता कार्यशाला।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, फायर सेफ्टी पर जागरूकता कार्यशाला।

मुख्यमंत्री ने ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ के तहत, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित।

मुख्यमंत्री ने ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ के तहत, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ के अंतर्गत चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। ये सभी मेधावी विद्यार्थी अखबार वितरण करने वाले एजेंटों के परिश्रमी परिवारों से संबंधित हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बीच भी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि ये बच्चे न केवल अपने परिवारों के लिए प्रेरणा हैं, बल्कि समाज के लिए भी एक आदर्श प्रस्तुत करते हैं। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों के परिश्रम और त्याग की सराहना करते हुए कहा कि उनके संघर्ष और समर्पण का ही परिणाम है कि उनके बच्चे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और नवाचार के लिए प्रतिबद्ध है। मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि वे आगे बढ़कर देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें और अपने लक्ष्य को कभी न छोड़ें।

इस अवसर पर महानिदेशक, सूचना बंशीधर तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारी, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top