Breaking News
केन्द्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक, वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर बनी  संबंधित राज्यों में सहमति।
केन्द्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक, वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर बनी  संबंधित राज्यों में सहमति।
17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम।
17 से 26 जून तक चलेगा ‘नशा मुक्त भारत अभियान, जनपद में होंगे व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की 24वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जी की अध्यक्षता में, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की 24वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न।
केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर, पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला।
केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर, पीआईबी देहरादून ने ऋषिकेश में की एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के, जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर दिए ये निर्देश।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के, जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर दिए ये निर्देश।
मतदाता सूची में नाम का सत्यापन कर, मंत्री गणेश जोशी ने किया गहन पुनरीक्षण अभियान में सहभागिता का आह्वान, बीएलओ को सौंपा एसआईआर प्रपत्र।
मतदाता सूची में नाम का सत्यापन कर, मंत्री गणेश जोशी ने किया गहन पुनरीक्षण अभियान में सहभागिता का आह्वान, बीएलओ को सौंपा एसआईआर प्रपत्र।
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति, खेल मंत्री रेखा आर्या।
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति, खेल मंत्री रेखा आर्या।
कुमारी शैलजा का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा, पार्टी संगठन को मजबूत करने और नेताओं के साथ समन्वय को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकों में लेंगी हिस्सा, राजीव महर्षि I
कुमारी शैलजा का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा, पार्टी संगठन को मजबूत करने और नेताओं के साथ समन्वय को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकों में लेंगी हिस्सा, राजीव महर्षि I
सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधान, डाॅ. धन सिंह रावत।
सेवारत शिक्षकों के टीईटी अनिवार्यता का शीघ्र होगा समाधान, डाॅ. धन सिंह रावत।

केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी व कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत।

केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी व कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत।

गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में रेल परियोजना से प्रभावित लोगों की रखी बात।

जीएनटीआई मैदान का होगा कायाकल्प, श्रीनगर मेडिकल काॅलेज में बनेगा रेन बसेरा।

देहरादून/नई दिल्ली :- सूबे के कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टचार मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी भी मौजूद थे। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने केन्द्रीय रेल मंत्री के साथ ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर में ऐतिहासिक जीएनटीआई मैदान के पुनर्निर्माण, श्रीनगर मेडिकल काॅलेज में रेन बसेरा बनाने तथा रेल परियोजना से प्रभावित परिवारों की समस्या को रखा। साथ ही डाॅ. रावत ने केन्द्रीय मंत्री को चार धाम यात्रा पर आने का आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। 

कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान आज उन्होंने गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के साथ केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री के साथ मुलाकात के दौरान उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्यों एवं परियोजना का काम शीघ्र पूरा करने को लेकर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी व कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत ने केन्द्रीय रेल मंत्री के समक्ष कई अहम मुद्दों को रखा। डाॅ. रावत ने बताया कि रेल परियोजना की निर्माणाधीन टनल से श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग के ऊपर की ओर स्थित टीचर्स काॅलोनी में कई लोगों के निजी व व्यावसायिक भवन क्षतिग्रस्त हुई है, जिससे प्रभावित परिवार बेघर हो गये हैं साथ ही आर्थिक कठिनाईयों से भी जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी पौड़ी के स्तर पर गठित समिति की सर्वे व मूल्यांकन रिपोर्ट के तहत प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के लिये समय-समय पर रेल विकास निगम को कहा गया लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा की राशि नहीं दी गई। इसके अतिरिक्त काण्डई गांव के 9 परिवारों के पूर्णतः क्षतिग्रस्त भवनों का विषय भी केन्द्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखा गया। डाॅ. रावत ने सभी प्रभावित परिवारों को शीघ्र उचित मुआवजा राशि देने का अग्रह केन्द्रीय मंत्री से किया। जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने शीघ्र प्रभावितों को मुआवजा देने की बात कही।

मुलाकात के दौरान डाॅ. रावत ने रेलवे परियोजना से क्षतिग्रस्त जी.एन.टी.आई मैदान के सौन्दर्यीकरण एवं राजकीय मेडिकल काॅलेज श्रीनगर में तिमारदारों की सुविधा हेतु रेन बसेरा के निर्माण रेल विकास निगम की ओर से कराने का प्रस्ताव केन्द्रीय रेल मंत्री के समक्ष रखा। जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। इस अवसर पर डा. रावत ने केन्द्रीय रेल मंत्री को चार धाम यात्रा पर आने का भी आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top