Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

महिला आरक्षण की विपक्षी बाधा के खिलाफ, कांग्रेस नेत्रियां भाजपा में शामिल।

महिला आरक्षण की विपक्षी बाधा के खिलाफ, कांग्रेस नेत्रियां भाजपा में शामिल।

आधी आबादी के अधिकारों का हनन करने वालों को सबक सिखाने का समय, महेंद्र भट्ट।

देहरादून :- महिला आरक्षण की विपक्षी बाधा और प्रदेश कांग्रेस के अन्याय के खिलाफ कांग्रेस समेत विभिन्न दलों की मातृ शक्ति आज भाजपा में शामिल हुई हैं। इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, अब समय आ गया है, जब देश की आधी आबादी अपने अधिकारों का हनन करने वाले राजनैतिक दलों को सबक सिखाएगी। 

पार्टी मुख्यालय में हुए इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी नए सदस्यों का स्वागत किया गया। इस दौरान उनका पार्टी का पटका और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रदेश नेतृत्व ने सभी लोगों को पार्टी की रीति नीति और वैचारिक अधिष्ठान की विस्तृत जानकारी दी गई। पार्टी में विश्वास जताने वाले सभी लोगों ने एकस्वर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली पार्टियों के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश जताया। पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख नामो में रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, महिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन मीना शर्मा और घनसाली के पूर्व विधायक प्रत्याशी दर्शन लाल आर्य रहे।

इस मौके पर महेंद्र भट्ट ने नवागंतुकों को संबोधित करते हुए कहा, आप सभी लोगों की तरह भाजपा परिवार और समस्त प्रदेशवासियों को भी महिला अधिकारों पर संसद में विपक्षी रुख से बहुत क्षोभ है। आप सभी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन और महिला विरोधी विपक्ष के विरोध में साथ आए हैं। जनता के सहयोग से हम महिला अधिकारों के अपराधियों को लोकतांत्रिक तरीकों से सबक सिखाएंगे।

उन्होंने कहा, पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार प्रदेश और देश का चौमुखी विकास कर रही है। युवाओं, महिलाओं, गरीब और किसानों के कल्याण को समर्पित हमारी सरकार विकसित उत्तराखंड के सपने को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। चाहे सरकारी नौकरियों में 30 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करना हो, लखपति दीदी बनाया जाना हो, जमीनों और आवासीय मालिकाना अधिकार देना हो, चाहे जनकल्याण की योजनाएं हों। वहीं पार्टी की सदस्यता लेने वाले सभी लोगों के सम्मान का ख्याल रखने का विश्वास दिलाया। साथ ही आह्वाहन किया कि जनसहयोग से हम सभी लोगों को 2027 विधानसभा चुनावों में जीत की हैट्रिक लगानी है। क्योंकि महिला अधिकार हनन समेत किसी भी प्रकार के अन्याय का जवाब देने का सबसे बेहतर लोकतांत्रिक तरीका चुनाव परिणाम होता है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव महिलाओं के उत्थान, सम्मान और आत्मनिर्भरता को अपनी प्राथमिकता में रखा है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में व्यापक और सकारात्मक परिवर्तन लाया है, जिससे उनका विश्वास भाजपा के प्रति और अधिक सुदृढ़ हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के अथक प्रयासों एवं दूरदर्शी नेतृत्व के कारण आज महिलाओं को समाज और शासन दोनों स्तरों पर सशक्त अवसर प्राप्त हो रहे हैं। यही कारण है कि बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा की विचारधारा से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं।

इस दौरान पार्टी में होने वाली श्रीमती मीना शर्मा ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने संसद के अंदर महिला शक्ति के साथ जो अन्याय किया वही प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने हमारे साथ किया है। जब मैने अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई तो पार्टी के नेताओं ने मुझे अपमानित किया। महिला सशक्तिकरण की आवाज बुलंद करने और सरकार के विकास कार्यों के समर्घन के लिए हम सब भाजपा में शामिल हुए हैं।

इसके साथ ही भाजपा परिवार में कांग्रेस के अनिल शर्मा, संजीव रस्तोगी, सुमित राय, पूनम गुप्ता, मंजू, श्वेता शर्मा सहित कई अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर प्रदेश महामंत्री कुन्दन परिहार, श्रीमती दीप्ति रावत, विधायक शिव अरोड़ा सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top