Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, फायर सेफ्टी पर जागरूकता कार्यशाला।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, फायर सेफ्टी पर जागरूकता कार्यशाला।

फायर ब्रिगेड देहरादून की टीम ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में फायर सेफटी पर सांझा की महत्वपूर्णं जानकारियां

आग लगने पर घबराएं नहीं, सही तैयारी से बचाएं हर जान

देहरादून :- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आयोजित फायर सेफ्टी कार्यशाला और डेमो के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आग की घटनाओं में घबराहट नहीं, बल्कि सजगता और सही तैयारी ही सबसे बड़ा बचाव है। फायर ब्रिगेड देहरादून की टीम ने अस्पताल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, मरीजों की सुरक्षित निकासी, भीड़ प्रबंधन और रेस प्रोटोकॉल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आग कभी बताकर नहीं आती, इसलिए अस्पतालों के साथ-साथ आवासीय भवनों और अपार्टमेंट्स में भी फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, अग्निशमन यंत्र और इमरजेंसी एग्जिट जैसे सुरक्षा इंतजाम हमेशा दुरुस्त रहने चाहिए।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सभगार में शनिवार को फायर ब्रिगेड देहरादून के प्रभारी राजेश कुमार के व्याख्यान से कार्यशाला की शुरूआत की। फायर बिग्रेड देहादून के पम्प ऑपरेटर सुनील रावत ने बताया गया कि नियमित मॉक ड्रिल और स्टाफ को फायर उपकरणों के उपयोग की ट्रेनिंग देना बेहद जरूरी है, ताकि आपात स्थिति में अफरा-तफरी न मचे और जान-माल का नुकसान कम किया जा सके। विशेषज्ञों ने कहा कि आग लगने पर घबराने के बजाय तुरंत अलार्म बजाएं, फायर ब्रिगेड को सूचना दें और सुरक्षित रास्तों से बाहर निकलें। अस्पताल परिसर में हुई मॉक ड्रिल के जरिए इन उपायों का लाइव प्रदर्शन भी किया गया, जिससे मौजूद स्टाफ और कर्मचारियों को व्यावहारिक जानकारी मिली। यह पहल न सिर्फ अस्पताल बल्कि सभी भवनों और अपार्टमेंट्स के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है कि सतर्कता, प्रशिक्षण और सही संसाधनों के साथ ही आग जैसी आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने अस्पताल परिसर में स्टाफ को फायर सेफ्टी की मॉक ड्रिल कर फायर फाइटिंग के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिेरश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (प्रशासन) डॉ गौरव रतूड़ी, चिकित्सा अधीक्षक ऑपरेशंस डॉ वीरेन्द्र वर्मा, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ अबिन पाल, फायर सेफ्टी सुपरवाइजर अनिरूद्ध सिंह सहित अस्पताल के सैकड़ों नर्सिंग स्टाफ, सिक्योरिटी कर्मचारी व स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top