Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़, खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि।

टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आगाज़, खेल मंत्री रेखा आर्या रहीं मुख्य अतिथि।

खिलाड़ियों को मंच, सरकार बोली—भविष्य सुरक्षित करना प्राथमिकता।

देहरादून/हरिद्वार :- उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ प्रदेश की खेल मंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कोच, अभिभावक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची खेल मंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को निखारने का मजबूत मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश में खेल संस्कृति को नई दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्म सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था लागू की गई है, साथ ही सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को 4 प्रतिशत आरक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

खेल मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े खेल आयोजन होने हैं, ऐसे में प्रदेश के खिलाड़ियों के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर है। सरकार बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग दे रही है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है।

कार्यक्रम के अंत में खेल मंत्री ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top