Breaking News
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सीएम धामी का सख्त एक्शन जारी, जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे छह इंजीनियर। 
सतपाल महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक, मुख्यमंत्री धामी।
सतपाल महाराज का व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादायक, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में किया प्रतिभाग।
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद।
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।

गुणवत्तापूर्ण शोध, नवाचार और अनुसंधान संस्कृति को बढ़ावा देने पर विश्वविद्यालय का जोर।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू), देहरादून में गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देने और नई शोध प्रतिभाओं को अवसर देने के उद्देश्य से पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पटेल नगर परिसर में आयोजित रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट में 21 विषयों में पीएचडी प्रवेश के लिए कुल 74 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 51 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

वर्तमान दौर में शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, तकनीक, प्रबंधन, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में नई चुनौतियों के समाधान और नए ज्ञान के सृजन के लिए शोध की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। विश्वविद्यालयों में शोध केवल उच्च शिक्षा का हिस्सा नहीं, बल्कि नवाचार, तकनीकी विकास और समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप नए समाधान विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एसजीआरआर विश्वविद्यालय में शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए बेहतर अकादमिक वातावरण तैयार करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) विपिन चंद्र घिल्डियाल के मार्गदर्शन में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। उन्होंने परीक्षा की व्यवस्थाओं, अनुशासन एवं पारदर्शिता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील किष्टवाल के नेतृत्व में परीक्षा प्रकोष्ठ द्वारा परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, परीक्षा कक्ष में बैठने की व्यवस्था तथा अन्य सभी प्रक्रियाएं निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई गईं।

विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च डॉ. अशोक सिंह भंडारी ने कहा कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके माध्यम से विभिन्न विषयों में शोध के लिए योग्य एवं प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है।

पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया। परीक्षा के उपरांत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा तथा पीएचडी प्रवेश की आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी परीक्षा अधिकारियों, संकाय सदस्यों, पर्यवेक्षकों तथा परीक्षा प्रकोष्ठ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विश्वविद्यालय प्रशासन ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top