Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।

मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।

प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।

टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।

अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।

डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :- डांडी कांठी क्लब परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, लोक संगीत एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से सम्मानित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति और लोक परंपराएं हमारी पहचान और हमारी अमूल्य विरासत हैं। पारंपरिक वाद्ययंत्र हमारी लोक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं और इनके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. डी.आर. पुरोहित ने उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, लोक कला, लोक संगीत एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनका योगदान नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण है। मंत्री जोशी ने कहा कि लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्ययंत्रों और लोक कलाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

इस अवसर पर पार्षद कमली भट्ट, डांडी कांडी क्लब के अध्यक्ष विजय भूषण उनियाल, प्रमोद नौटियाल, गीता पुरोहित, मोहित जायसवाल, संजय नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top