Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री ने ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लगभग 8 लाख स्कूली बच्चों को किया संबोधित।
मुख्यमंत्री ने ‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के लगभग 8 लाख स्कूली बच्चों को किया संबोधित।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 

मंत्री खजानदास ने दिया वरिष्ठ नागरिक संगठन को समस्याओ के समाधान का आश्वासन।

मंत्री खजानदास ने दिया वरिष्ठ नागरिक संगठन को समस्याओ के समाधान का आश्वासन।

देहरादून :- देहरादून में आज संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून के पदाधिकारियों नें समाज कल्याण मंत्री खजानदास से भेट कर उत्तराखंड माता-पिता और वरिष्ठ नागरिको के भरण-पोषण तथा कल्याण नियमावली 2011 के क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तर समेत जनपद स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओ के निवारण हेतु समितियों का गठन करने एंव अपनी विभिन्न समस्याओ के संबध में अवगत कराया तथा विभिन्न सुझाव दिये जिस पर खजानदास नें तत्काल सचिव एंव संबधित अधिकारियों को तत्संबंधी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये।

मंत्री दास ने कहा कि हमारी सरकार एंव धुरंधर मुख्यमंन्त्री पुष्कर सिंह धामी सदैव बुजुर्गो का सम्मान करते है तथा समय-समय पर तमाम बुजुर्गो एंव अन्य पीड़ित लोगो की समस्याओ से संबधित बिषयो पर शासन के साथ-साथ कमिश्नरियों सहित जिलाधिकारियों से फीड बैक लेते रहते है ङर तमाम वरिष्ठ नागरिको एंव जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगकर उनसे संबंधित विभिन्न समस्याओ का निवारण करते है।

खजानदास दास ने यह भी कहा कि वे शीघ्र ही बुजुर्गों के हितो के लिये समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी किये गये अधिनियम के अनुरूप शासन के अधिकारियों के साथ-साथ जिलास्तर पर जिलाधिकारी एंव पुलिस अधिकारियों के साथ अब तक समितियों के गठन हेतु की गई कार्रवाईयों की समीक्षा करेगे जिसमें वरिष्ठ नागरिक संगठनो के पदाधिकारियों को सम्मिलित कर सुझाव मांगते हुये तमाम बिन्दुओ जैसे बुजुर्गो के स्वास्थ्य, सुरक्षा, संचार, पेशन आदि बिषयो पर वरिष्ठ नागरिक को आ रही समस्याओ के समाधान सहित सार्वजनिक स्थलो एंव सरकारी कार्यालयों जैसे पुलिस थानों, अस्पतालो, परिवहन स्टेशनो पर सम्मानपूर्वक प्रथमिकता दिये जाने सहित अनेक विषयों पर ठोस निर्णय लिये जायेगे जिससे वरिष्ठ नागरिको से संबधित किसी समस्या की पुनरावृति न हो।

प्रतिनिधिमण्डल में वरिष्ठ नागरिक समिति के गिरीश चन्द्र, नरेश चन्द्र, कुला, मुकेश नारायण, महसचिव सुशील त्यागी, सचिव देवेंद्र पाल मोन्टी, अश्वनी कुमार बख्शी, खुशवीर सिंह, प्रकाश नागिया, डा० दिनेश सक्सेना, केशव चन्द्र उनियाल, डा० राकेश डंगवाल, रजनीश मित्तल, एल आर कोठियाल, जसवीर सिंह, ठाकुर शेर सिंह, एस० के० गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top