Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

रात में चेहरे से मेकअप साफ करने के बाद करें यह काम, त्वचा रहेगी मुलायम और स्वस्थ

रात में चेहरे से मेकअप साफ करने के बाद करें यह काम, त्वचा रहेगी मुलायम और स्वस्थ

अधिकतर लोग दिनभर मेकअप करने के बाद रात में सोते वक्त मेकअप साफ कर सो जाते हैं। लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे त्वचा पर बुरा असर पड़ सकता है. आप अपनी त्वचा को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो मेकअप साफ करने के बाद आपको कुछ चीजे अपने चेहरे पर लगानी चाहिए. इससे स्किन मुलायम और स्वस्थ रहती है। आज हम आपको बताएंगे रात में मेकअप साफ करने के बाद त्वचा की देखभाल करने के लिए कुछ टिप्स. आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

फॉलो करें ये टिप्स
मेकअप उतारने के बाद आपको अपने चेहरे का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि दिन भर का मेकअप अगर सही तरीके से नहीं निकलता है, तो इससे त्वचा संबंधित समस्याएं होने लगती है. चेहरा साफ होने के बाद आपको टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। टोनर त्वचा के पीएच को मेंटेन करने में मदद करता है।

मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल
टोनर के बाद आप चेहरे पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है और रूखी नहीं होती है. आप चाहे तो सीरम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. यह आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में काफी मदद करता है। नाइट क्रीम में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। इसे रात में सोने से पहले लगाने से त्वचा को आराम मिलता है।

जीवन शैली में करें बदलाव
डेड स्किन को हटाने के लिए आप हफ्ते में 1 से 2 बार चेहरे पर स्क्रब कर सकते हैं. इससे त्वचा मुलायम बनेगी साथ ही गंदगी को बाहर करने में स्क्रब मदद करता है. इन सब घरेलू उपाय के अलावा आप अपनी जीवन शैली में बदलाव कर सकते हैं. जैसे 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद जरूर लें. त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित और स्वस्थ आहार का सेवन करें. साथ ही दिन भर में 8 से 10 गिलास पानी पिए, जिससे त्वचा हाइड्रेट रहेगी। अगर आप धूम्रपान या शराब का सेवन करते हैं, तो आपको इससे बचना चाहिए. क्योंकि इसका रोजाना सेवन स्किन पर खतरनाक प्रभाव डाल सकता है. कुछ लोगों को इन घरेलू उपाय से एलर्जी हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top