Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

केदारसभा ने केदारनाथ यात्रा के पूर्ण बहिष्कार की दी चेतावनी, केदारधाम में पुनर्निर्माण कार्यों के विरोध में उतरी केदारसभा।

केदारसभा ने केदारनाथ यात्रा के पूर्ण बहिष्कार की दी चेतावनी,  केदारधाम में पुनर्निर्माण कार्यों के विरोध में उतरी केदारसभा।

देहरादून/रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा की तैयारी में जुटी प्रदेश सरकार के सामने नयी चुनौती खड़ी हो गयी है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के केदारनाथ दौरे के बाद केदारसभा ने धाम में तोड़े जा रहे भवनों के मुद्दे को लेकर यात्रा के पूर्ण बहिष्कार की चेतावनी दे दी है। इसके अलावा श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने को लेकर दून व हरिद्वार टूर, टैक्सी, होटल एसोसिएशन ने भी सरकार को पत्र भेज अपना विरोध दर्ज कराया है। साथ ही कहा कि इससे आजीविका व तीर्थ यात्रा व पर्यटन पर विपरीत असर पड़ेगा।

बिना नोटिस केदारनाथ धाम में भवनों की तोड़-फोड़ की कार्यवाही से नाराज केदारसभा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दस मई से शुरू होने वाली यात्रा के पूर्ण बहिष्कार की चेतावनी दी है। केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि सरकारी मशीनरी बिना किसी योजना के केदारनाथ धाम में भवन तोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू होने पर यात्रा मार्ग पर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, भवन, विश्राम गृह सभी बंद रखे जाएंगे।गौरतलब है कि आजकल केदारनाथ धाम में तीसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं। पुराने भवनों को तोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। आरोप है कि इसमें तीर्थ पुरोहित समाज एवं हक-हकूक धारियों से कोई सलाह नहीं ली गयी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में भवनों के आगे गड्डे बनाए जा रहे हैं, जिससे उनके भवनों को क्षति पहुंच रही है। तीर्थ पुरोहित राजेन्द्र तिवारी, उमेश पोस्ती, संतोष त्रिवेदी ने भी प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया।

                 तीर्थ पुरोहितों ने दी तहरीर

नाराज तीर्थपुरोहितों ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में कहा कि  केदारनाथ में भूमिधरी का अधिकार मिलने के बावजूद शासन-प्रशासन अपनी मनमर्जी कर रहा है। वह जमीन कब्जे की नहीं है। जिस तरह से अधिकारी बिना नोटिस के कार्यवाही कर रहे हैं, उसको लेकर न्यायालय की शरण ली जाएगी।

      श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने का विरोध

चार धाम यात्रा में धामों में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित किए जाने का भी विरोध शुरू हो गया है। टूर ऑपरेटर, होटल व टैक्सी एसोसिएशन ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री से ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन यात्रा पंजीकरण की भी व्यवस्था को सुनिश्चित किए जाने की मांग की। टूर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने कहा कि धामों में दर्शन करने वालों की संख्या सीमित नहीं की जाय। संगठनों ने हेली सेवाओं में होने वाली कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top